Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

: लोहाघाट:एक बारिश भी नहीं झेल पाई लाखो की लागत से बनी हुई सुरक्षा दीवारें, बिभागो पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 11, 2023
एक बारिश भी नहीं झेल पाई विद्यालय की सुरक्षा के लिए  लाखो की लागत से बनी हुई सुरक्षा दीवारें ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्यों की जांच की उठाई मांग लोहाघाट ब्लॉक के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे जीआईसी रोसाल की सुरक्षा के लिए लाखों रुपए की लागत से बनाई गई तीन तीन सुरक्षा दीवारें भरभरा कर ढह गई विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे ने बताया जीआईसी रोसाल मे 2 महीना पहले लोक निर्माण विभाग के द्वारा स्कूल भवन के पीछे सड़क किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाया गया था पांडे ने बताया यह सुरक्षा दीवार एक बारिश भी नहीं झेल पाई और  भरभरा कर गिर गई जिस कारण एक बार फिर से स्कूल भवन खतरे की जद में आ गया दीवार का सारा मलवा कक्षा कक्ष के ऊपर आ गया है जिस कारण विद्यालय के छात्र छात्राओं को खतरा पैदा हो गया है पांडे ने बताया इसके अलावा कक्षा कक्ष के नीचे आरईएस के द्वारा लाखो रुपए की लागत से सुरक्षा दीवार बनाई गई थी वह दीवार भी ढह गई है इसके अलावा विद्यालय की सुरक्षा के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार भी ढह गई है पांडे ने कहा निर्माण कार्य मे विभाग द्वारा गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया जिस कारण लाखों रुपए की लागत से बनाई गई तीन तीन सुरक्षा दीवारें एक बारिश भी नहीं झेल पाई उन्होंने बताया तीनों सुरक्षा दीवार ढहने से विद्यालय भवनो को काफी खतरा पैदा हो गया है पांडे ने विभाग व ठेकेदार पर भ्रष्टाचार व सरकारी धन का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग करी है साथ ही लोनिवि , आरईएस व शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता युक्त सुरक्षा दीवार बनाने की मांग करी है साथ ही चेतावनी दी है अगर स्कूल में छात्र छात्राओं के साथ कोई हादसा होता है उसका जिम्मेदार संबंधित विभाग व ठेकेदार होगा

जरूरी खबरें