खटीमा बाबा भारामल धाम में बाबा सहित दो की हत्या पुलिस जुटी जांच में
Laxman Singh Bisht
Jan 06, 2024 01:12 am
6 views
06 Jan 2024
खटीमा बाबा भारामल धाम में बाबा सहित दो की हत्या
खटीमा के दूरस्थ वन क्षेत्र में स्थित सिद्ध बाबा भारामल के समाधि स्थल के महंत बाबा हरि गिरि एवं एक अन्य की धाम में हत्या किए जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ क्षेत्र के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। हमले में घायल हुए सेवादार नन्हे बाबा के अनुसार गुरूवार देर रात लगभग तीन लोगों के द्वारा इस हमले को अंजाम दिया गया। हमले के वक्त आश्रम में बाबा हरी गिरी महाराज और सेवादार नन्हे बाबा के साथ दो अन्य मानसिक रोगी मौजूद थे। सभी लोग सो रहे थे जिस दौरान सोते हुए लोगों पर हमलावरों ने लाठी डंडों से हमला किया गया। जिसमें आश्रम के मुख्य महंत बाबा हरि गिरि महाराज एवं रूपा नामक एक अन्य मानसिक रोगी युवक की मौके पर मौत हो गई तथा आश्रम में रुका दूसरा मानसिक रोगी जगदीश अपनी जान बचाने के लिए जंगल में भाग गया। आवाज सुन कर जाग चुके सेवादार नन्हे बाबा पर भी हमलावर द्वारा हमला कर दिया गया। जिससे वह घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए और हमलावरों द्वारा उन्हें मरा हुआ समझ कर छोड़ दिया गया। मालूम हो सिद्ध बाबा भारामल समाधि धाम में स्थानीय लोगों की बहुत आस्था है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बाबा के धाम में बहुत आस्था रखते हैं। बीती 27 दिसंबर को धाम में हुए भंडारे में मुख्यमंत्री ने सेवा की थी। ऐसे में धाम में हुई यह यह घटना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। जिसको सुलझाने के लिए जनपद के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। तथा वारदात की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है। वहीं घटना में घायल हुए सेवादार नन्हे बाबा को उपचार के लिए खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में वन विभाग द्वारा लगाए गए कैमरा ट्रेप एवं डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम की मदद से एविडेंस कलेक्ट किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टि में यह लग रहा है कि लूटपाट की नियत से इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने भी इस घटना पर रोष जताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।