Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

बाराकोट:ग्रामीण की जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास व शौचालय देने की मांग।

सूचना

: लोहाघाट के आंगनबाड़ी केंद्रों में बट रहे अंडों का आकार देख लोग हैरान

Laxman Singh Bisht

Tue, May 30, 2023
  लोहाघाट के आंगनबाड़ी केंद्रों में पुष्टाहार के नाम पर नौनिहालों को अंडे व खजूर बांटे जा रहे हैं वही लोग आंगनबाड़ी केंद्रों में बट रहे अंडों का आकार देख काफी हैरान है वही सरस्वती देवी ,गीता देवी ,रश्मि आदि महिलाओं ने कहा उनके बच्चों के लिए पुष्टाहार के तौर पर आंगनवाड़ी केंद्र से जो अंडे दिए जा रहे हैं उनका आकार बहुत ज्यादा छोटा है इतने छोटे आकार का अंडा उन्होंने पहली बार देखा है महिलाओं ने कहा इन अंडों को देखकर वे लोग काफी हैरान है उन्होंने कहा इससे बड़े अंडों का आकार तो कबूतरों के अंडों का होता है महिलाओं ने कहा अगर आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडे बांटने है तो ठीक-ठाक आकार के बांटने चाहिए अन्यथा बंद कर देना चाहिए महिलाओं ने इसे पुष्टाहार के नाम पर घोटाला बताया है वही बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया जो पुष्टाहार के तौर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडे बांटे जा रहे हैं वह सीधे एजेंसी के माध्यम से देहरादून से आ रहे हैं पुष्टाहार विभाग के द्वारा नहीं खरीदा जा रहा है ♦ कुल मिलाकर बाल विकास विभाग में प्रदेश स्तर पर प्राइवेट एजेंसी की आड़ में सचिवालय स्तर से पुष्टाहार के नाम पर एक बड़े अंडे घोटाले की बू आ रही है

जरूरी खबरें