रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो साझा करना पड़ा महंगा, यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Laxman Singh Bisht
सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो साझा करना पड़ा महंगा, यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल के अंतर्गत साइबर टिप लाइन के माध्यम से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई आपत्तिजनक एवं अश्लील सामग्री के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु आदेशित किया गया है। निर्देशों के तहत एसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक व अश्लील फोटो/वीडियों पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यावाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को आदेशित किया गया है। एसपी चंपावत के निर्देश पर कल दिनांक 03 मई 2026 को प्रभारी साइबर सेल टनकपुर के माध्यम से कोतवाली टनकपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक यूजर द्वारा मेटा प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम) पर आपत्तिजनक एवं अश्लील वीडियो साझा किये गये है सूचना प्राप्त होने पर पुलिस को संबंधित यूजर साइबर टिपलाइन से मिले इनपुट की जांच करने पर पता चला कि टनकपुर के वार्ड नंबर 6 निवासी भगवान दास पुत्र रामलाल द्वारा मेटा प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर बाल पोर्नोग्राफी (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) से संबंधित एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। इसके विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।चम्पावत पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की अश्लील, आपत्तिजनक अथवा बाल यौन शोषण से संबंधित पोस्ट न करें और न ही शेयर करें। ऐसी गतिविधियों पर राष्ट्रीय स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।