Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

: खटीमा:छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी टीचर गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 24, 2023
छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी टीचर गिरफ्तार खटीमा विकासखंड के झनकट क्षेत्र में स्थित आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह राणा द्वारा बीती 21 जुलाई कोतवाली खटीमा में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि विद्यालय में नियुक्त अंग्रेजी विषय के शिक्षक नसीम अहमद द्वारा विद्यालय की छात्राओं से छेड़छाड़ की गई है जिसके विरोध में छात्राओं के अभिभावकों द्वारा विद्यालय में अपना विरोध दर्ज कराया गया है विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा कोतवाली में दी गई शिकायत पर आईपीसी की धाराओ एवं पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार चल रहा था खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दीजिए आरोपी शिक्षक नफीस अहमद निवासी ग्राम पंडारी सितारगंज आयु 50 वर्ष को सितारगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है आवश्यक पूछताछ एवं मेडिकल के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है महिलाओं एवं बच्चियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जरूरी खबरें