रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिला अस्पताल चम्पावत में एमआरआई मशीन की स्थापना शुरू, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Laxman Singh Bisht
जिला अस्पताल चम्पावत में एमआरआई मशीन की स्थापना शुरू, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सतत प्रयासों से जनपद चम्पावत में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला अस्पताल चम्पावत में स्थापित की जा रही अत्याधुनिक एमआरआई मशीन के इंस्टॉलेशन कार्य की शुरुआत हो गई है।इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का स्थल निरीक्षण कर एमआरआई मशीन की स्थापना से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एमआरआई कक्ष सहित क्रिटिकल केयर यूनिट के विभिन्न निर्माणाधीन हिस्सों जैसे आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू ब्लॉक, ऑपरेशन थियेटर एवं एक्स-रे कक्ष का अवलोकन किया तथा कार्यों को गुणवत्ता मानकों एवं तकनीकी मापदंडों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।क्रिटिकल केयर यूनिट में आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा CSR मद के अंतर्गत एमआरआई मशीन स्थापित की जा रही है, जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों का परिणाम है।क्रिटिकल केयर यूनिट के अंतर्गत 4 आइसोलेशन वार्ड, 2 आईसीयू वार्ड, 2 अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, एमआरआई कक्ष, एक्स-रे कक्ष सहित अन्य उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद जनपद में गंभीर एवं आपातकालीन रोगियों को उच्च स्तरीय उपचार जिला स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा, जिससे बाहरी जनपदों में रेफर करने की आवश्यकता में कमी आएगी।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।