Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब मरीज परेशान धरने पर बैठी लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 11, 2025

उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब मरीज परेशान धरने पर बैठी लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।

दूर-दूर क्षेत्र से आई गर्भवती महिलाएं व मरीज बैरंग घरों को लौटाने को मजबूर।

सीएमओ के मशीन भेजने के आश्वासन के बाद धरने से उठी संघर्ष समिति।चंपावत जिले के सबसे प्रमुख व सबसे ज्यादा ओपीडी वाले लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले तीन-चार दिनों से खराब पड़ी हुई है। जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से आने वाली गर्भवती महिलाओं व मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे है। अल्ट्रासाउंड न होने से जनता काफी परेशान है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था न किए जाने से लोहाघाट विकास संघर्ष समिति व मरीजो ने गहरी नाराजगी जताई ।शनिवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के सदस्य अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाद धरने में बैठ गए। संघर्ष समिति अध्यक्ष व सदस्यों ने सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान व प्रभारी सीएमएस डॉक्टर अमान से तत्काल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की उन्होंने कहा दूर-दूर क्षेत्र से गर्भवती महिलाए व मरीज पैसा खर्च कर अस्पताल आते हैं और यहा अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है ।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पिछले चार दिनों से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं दिगाली चौड़ क्षेत्र से आए बुजुर्ग अमर राम ने बताया वह अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने पिछले तीन दिनों से अस्पताल के चक्कर काट रहे है अभी तक उनका 15 सो रुपए रुपए खर्च हो गए है पर यहा अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। मामले में सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के द्वारा जिला चिकित्सालय से अल्ट्रासाउंड मशीन भेजने के आश्वासन के बाद लोहाघाट विकास संघर्ष समिति सदस्य धरने से उठे । कहा अगर चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ व अन्य सुविधाएं नही दी गई तो संघर्ष समिति आंदोलन के लिए मजबूर होगी। इस दौरान उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के द्वारा भी फोन के माध्यम से विकास संघर्ष समिति को अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने का आश्वासन दिया गयाडॉ राठी ने कहा उनके द्वारा अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। डॉ राठी ने बताया अल्ट्रासाउंड मशीन सही करने के लिए उनके द्वारा नोएडा से विशेषज्ञ बुलाया गया था पर मशीन सही नहीं हो पाई मशीन सही करने के प्रयास किया जा रहे हैं तब तक जिला चिकित्सालय चंपावत से मशीन भेजी जा रही है। धरने में बीना कनौजिया, रमेश बिष्ट ,लोकेश पांडे, अजय गोरखा, पूर्व सभासद राजकिशोर शाह, दीपक शाह , गोपाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें