रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
Laxman Singh Bisht
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
एक दिन पहले ही फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में की थी
कड़ी कार्रवाई
देहरादून। उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक्शन जारी है। सोमवार को जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अफसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर उत्तराखण्ड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह वरिष्ठ और कनिष्ठ इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। राज्य में जन स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी मामले में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। एक दिन पूर्व ही सीएम धामी ने नीट UG 2026 की राज्य केंद्रीयकृत काउंसिलिंग के दौरान फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रवेश लेने के मामले में सख्त एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब तक इस मामले में शामिल आठ अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त किए जा चुके हैं और उनकी प्रवेश प्रक्रिया भी रद्द कर दी गई है। जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड होने की शिकायत मिली तो मुख्यमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों को पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी अफसरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाने का आदेश दिया। इसी क्रम में जिला प्रशासन नैनीताल की रिपोर्ट के आधार पर अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। इनमें जल संस्थान हल्द्वानी के प्रभारी अधीक्षण अभियंता, नैनीताल जल संस्थान के सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंता तथा पेयजल निगम भीमताल के अधिशासी अभियंता, प्रभारी सहायक अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। नैनीताल जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को भविष्य में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा
जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हमारी सरकार के लिए जनहित सर्वोपरि है और जो भी अधिकारी या कर्मचारी जनता के हितों की अनदेखी करेगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। सभी विभागाध्यक्षों और शीर्ष अधिकारियों को इस संबंध में बार-बार निर्देशित भी किया गया है।
विज्ञापन
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।