Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत। मूसलाधार बारिश से आल वेदर सड़क स्वाला और बस्तियां में बंद । सड़क में आया भारी मलवा

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 12, 2025

मूसलाधार बारिश से आल वेदर सड़क स्वाला और बस्तियां में बंद । 12 अगस्त को भी मूसलाधार बारिश से टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग NH -09 टॉप( बस्तियां के पास), आठ मिल, स्वाला व टिफिनटोफ के पास बंद हो गया हैं। लगातार मूसलाधार बारिश व मलवा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने में काफी दिक्कतें आ रही है।

ऑल वेदर सड़क के अलावा राजमार्ग ककरालीगेट- ठुलीगांड -भैरवमंदिर आगमन हेतु बंद है , ग्रामीण मार्ग छतकोट ,शिफ्टी , ललूवापनी बंद हैं अमोडी - छतकोट बन्द हैं

ग्रामीण मार्ग गल्लागाँव - देवलीमाफी बंद है। पुलिस को प्रशासन ने जनता से अपील करते हुए कहा अनावश्यक यात्रा से बचें। अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करें और प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।

जरूरी खबरें