Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :एवरेस्ट मौसिफ पर्वतारोही अभियान दल को विधायक प्रतिनिधि तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 12, 2025

.एवरेस्ट मौसिफ पर्वतारोही अभियान दल को विधायक प्रतिनिधि तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवानाइन्फैन्ट्री एवरेस्ट मौसिफ पर्वतारोही अभियान 2026 के 41 सदस्यीय दल का चंपावत जिला मुख्यालय पहुंचे पर भव्य स्वागत किया गया। भारतीय सेना का यह 41 सदस्यीय दल माउन्ट नन्दादेवी ईस्ट पर्वतारोहण अभियान पर जा रहा है। शुक्रवार सुबह दल के चंपावत जिला मुख्यालय पहुंचने पर कर्नल भगवती राठौर एवं विधायक व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी सहित अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया। जिसके बाद विधायक प्रतिनिधि ने दल को हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव के लिए रवाना किया। वहीं दल का नेतृत्व लौक्टिनेन्ट कर्नल जेo पी० कुमार कर रहे हैं। इस अभियान के दल को फ्लैग ऑफ वाइस चीफ ऑप ओर्मी स्टॉफ पुष्पेन्द्र सिंह को ओर से किया गया था। दल को लॉजिस्टिक एवं टॉक्निकल सपोर्ट जनपद की संस्था जो कि साहसिक खेलों में विगत दो वर्षों से भी अधिक दशकों से कार्य कर रही है। रियल एक्सप्लोरर एन्ड एडवेंचर लवर्स सोसायटी की ओर से किया जा रहा है। संस्था द्वारा इससे पूर्व भी माउन्ट त्रिशूल, माउन्ट दुर्गाकोट, माउंट भनोटी आदि पर्वतारोहण अभियानों में भी भारतीय सेना के साथ काम किया है। इस दौरान मंच का संचालन संस्था के अध्यक्ष आशीष जोशी व संस्थापक राकेश जोशी द्वारा किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, उपाध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें