Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गौरलचौड़ बहुउद्देश्यीय शिविर मे हजारों नागरिकों को स्वास्थ्य और दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं का

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 17, 2025

गौरलचौड़ बहुउद्देश्यीय शिविर मे हजारों नागरिकों को स्वास्थ्य और दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ

गौरलचौड़ में बहुउद्देश्यीय शिविर के दूसरे दिन भी सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभदूसरे दिन गौरलचौड़ मैदान में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान”, आठवें राष्ट्रीय पोषण माह तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इसका सजीव प्रसारण गौरलचौड़ मैदान में किया गया।जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में हजारों की संख्या में आमजन ने भाग लिया। उपस्थित जनता ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और पात्र लाभार्थियों ने मौके पर ही योजनाओं का लाभ उठाया।शिविर में भाग लेने वाले प्रमुख विभाग एवं गतिविधियाँ:

स्वास्थ्य विभाग: 12 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी, 10 आयुष्मान कार्ड प्रदान, 115 मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर जांच, 171 NCD पर्चे वितरित, 61 लोगों को निशुल्क दवाईयाँ दी गई।

जिला क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम: 163 लोगों की टीबी जांच, 63 एक्स-रे परीक्षण, 13 लोगों की बलगम जांच लैब के माध्यम से।

कृषि विभाग: 13 कुटला, 14 बड़ी दराती, 5 फावड़ा, 10 पंजा हैंडल, 10 छोटी दराती सहित अन्य छोटे औजारों का विक्रय; किसानों को बीज एवं कृषि उपकरण वितरित।

उद्योग विभाग: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के आवेदन प्राप्त और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पर मार्गदर्शन।

राजस्व विभाग: 35 प्रमाणपत्र जारी, 25 से अधिक शिकायतें पंजीकृत, 9 का मौके पर निस्तारण।

पशुपालन विभाग: 47 लोगों को दवाइयाँ वितरित।

बाल विकास विभाग: 0 से 6 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, राष्ट्रीय पोषण मिशन की प्रेजेंटेशन और समस्याओं का समाधान।

होम्योपैथिक विभाग: 180 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और दवाई वितरण।

आयुष विभाग: 110 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और दवाई वितरण।

समाज कल्याण विभाग: पेंशन हेतु आवेदन प्राप्त।

सहकारिता विभाग: लाभार्थियों को चेक वितरित—रमेश चंद्र ₹1,00,000 और कमला देवी ₹1,00,000।

पर्यटन विभाग: होमस्टे योजना के तहत 5 लोगों ने जानकारी प्राप्त की, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत 7 लोगों ने आवेदन किया (कुल 12 आवेदन)

इसके साथ साथ 10 महिलाओं को गार्डन टूल किट वितरित।

विशेष रूप से, महिला सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी की, जिससे उनके स्वरोजगार को बढ़ावा मिला और जनता को गुणवत्तापूर्ण स्थानीय उत्पाद खरीदने का अवसर प्राप्त हुआ। शिविर में सभी विभागों ने जनता को योजनाओं और सेवाओं की प्रत्यक्ष जानकारी दी, मौके पर समस्याओं का समाधान किया और सरकारी योजनाओं का लाभ तुरंत पहुँचाया।इस दौरान वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री श्याम नारायण पांडेय, ब्लॉक प्रमुख चम्पावत श्रीमती अंचला बोहरा, जिला पंचायत सदस्य श्री के सी जोशी, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री निर्मल मेहरा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुभाष बगौली, भाजपा जिला महामंत्री श्री मुकेश कलखुडिया, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत श्री शिवराज सिंह राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देवेश चौहान, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, खंड विकास अधिकारी श्री अशोक सिंह अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल, जिला उद्यान अधिकारी श्री हरीश कोहली तथा व्यापार मंडल के सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार बंधु, सहित अन्य समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान मंच संचालन श्री सुभाष गहतोड़ी एवं श्री राजेंद्र गहतोड़ी ने किया।

जरूरी खबरें