Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : DUSU Result: हरियाणा के आर्यन बने दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए प्रेसिडेंट, दादा थे खाप पंचायत के प्रधान...

Editor

Fri, Sep 19, 2025

DUSU Election Results 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) चुनाव में हरियाणा के बहादुरगढ़ के युवा नेता आर्यन मान ने बड़ी जीत दर्ज की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (डूसू) में हरियाणा का दबदबा रहा है। अब तक हरियाणा से 7 अध्यक्ष बन चुके हैं।

वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उम्मीदवार थे और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जोशलिन नंदिता चौधरी (NSUI) को हराया। इसी के साथ अब आर्यन मान दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए प्रेसिडेंट बन गए हैं। DUSU Election Results 2025

बता दें कि आर्यन मान बहादुरगढ़, हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका परिवार शराब के कारोबार में शामिल है और हरियाणा की राजनीति में एक्टिव है। उनके दिवंगत दादा, श्रीचंद मान, कई वर्षों तक लोवा सतरा खाप के प्रमुख थे। DUSU Election Results 2025

उनके पिता, सिकंदर मान, एक बड़े शराब व्यवसायी हैं और बेरी, झज्जर में एडीएस स्पिरिट्स प्राइवेट लिमिटेड शराब कारखाने के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य करते हैं। सिकंदर मान भी लोवा कलां गांव में दो बार सरपंच का पद संभाल चुके हैं।

जरूरी खबरें