Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में सवारियों से भरी रोडवेज बस पर हुआ हमला, देखकर ड्राइवर के उड़े होश

Editor

Thu, Sep 18, 2025

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार की सुबह हरियाणा के जींद जिले में कुछ शरारती तत्वों ने सवारियों से भरी रोडवेज बस पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कार में सवार थे। आरोपियों ने कार को बस के आगे लगाने का प्रयास किया और बस पर पथराव किया। Haryana News 

मिली जानकारी के अनुसार, इससे बस में सवार लोगों को चोटें भी आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं के बस ड्राइवर ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। Haryana Roadways Bus

आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि बस ड्राइवर की शिकायत पर मामला दर्ज कर पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बस अड्डे पर कहासुनी के चलते बस पर ईंट फेंकी गई थी।  Haryana Roadways Bus

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कार सवारों ने काफी दूर तक रोडवेज बस का पीछा किया। उन्होंने ड्राइवर-कंडक्टर को अपशब्द भी कहे। रोडवेज बस को रोकने पर गाड़ी सवार युवक वहां से भाग गए।  Haryana News

50 यात्री

जानकारी के अनुसार, बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। इसके बाद सवारियों को दूसरी बस में बैठा कर रवाना कर दिया गया और बस को सिविल लाइन पुलिस थाने में ले जाया गया।


जरूरी खबरें