Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ी अपडेट, महिलाओं को हर महीने देना होगा ये सबूत

Editor

Fri, Sep 19, 2025

Haryana: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को 2100 रुपए महीना देने वाली इस योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, योजना से जुड़े इस नोटिफिकेशन में कुछ ये बातें भी सामने आई हैं। आइए जानते है इसके बारें में पूरी जानकारी... Haryana Lado Laxmi Yojana

मिली जानकारी के अनुसार, इनमें प्रमुख है कि यदि महिला 2 महीने लगातार योजना के पैसे नहीं लेती है तो उसका खाता बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा महिला यदि गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेती है तो उससे ब्याज समेत पैसे वसूले जाएंगे। Haryana Lado Laxmi Yojana

जानकारी के मुताबिक, यह योजना 25 सितंबर से शुरू हो जाएगी। जिसमें 23 साल से बड़ी उम्र और 1 लाख इनकम वाले परिवारों की महिलाओं के आवेदन भराए जाएंगे। इसके बाद पात्र महिलाओं को 1 नवंबर से हर महीने 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। Haryana Lado Laxmi Yojana

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार इस योजना पर 4,062 करोड़ रुपए सालाना खर्च करेगी। जो महिलाएं 15 सालों से हरियाणा में रह रही हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

जरूरी खबरें