Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:दिनदहाड़े पालिका की नालियों में बह रहा सीवर बीमारियों का बड़ा खतरा लोगों ने जताई नाराजगी। कार्यवाही की मांग

लोहाघाट:ओपीएस के स्पर्श राय व मानस पांडे ने एनडीए लिखित परीक्षा की उत्तीर्ण।

लोहाघाट मे ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज। पुलिस का अभियान जारी

बाराकोट:12 दिन से बर्दाखान भनार मोटर मार्ग बंद ग्रामीण परेशान।

लोहाघाट:डीएम की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की शानदार पहल तहसील में हुआ दीदी की रसोई का शुभारंभ।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा सरकार देगी हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये, ऐसे करें आवेदन

Editor

Sat, Sep 20, 2025

Haryana: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। आगामी 25 सितंबर को प्रदेश में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये का आर्थिक लाभ मिलेगा। Haryana Lado Laxmi Yojana News

यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा ने बताया कि योजना का शुभारंभ जिले में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा द्वारा किया जाएगा। 25 सितंबर को प्रात: 11 बजे वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में मोबाइल एप लांच की जाएगी। Haryana Lado Laxmi Yojana News

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी आयु 23 से 60 वर्ष के बीच है और जिन परिवारों की सालाना आय एक लाख रुपये या उससे कम है। Haryana Lado Laxmi Yojana News  

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सरल और पारदर्शी होगी। इच्छुक महिलाएं अपने घर पर ही मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं ने अभी तक रिहायशी प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है, वे शीघ्र बनवा लें ताकि आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या न हो। Haryana Lado Laxmi Yojana News

उन्होंने बताया कि योजना से जुडऩे वाली पात्र महिलाओं को हर महीने सीधे उनके खाते में 2100 रुपये भेजे जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं इस योजना से जुड़ें और सरकार द्वारा चलाई जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं।

जरूरी खबरें