Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

पाटी:विकासखंड स्तरीय किसान दिवस में किसानों की समस्याओं और सुझावों पर हुआ संवाद

एसआईआर के तहत बीएलओ को फॉर्म-6, 7 एवं 8 की एंट्री व डिजिटाइजेशन 13 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

लोहाघाट में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा। सैकड़ो छात्र छात्राएं व जनप्रतिनिधि शामिल।

मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के लिए युवा दें अपने सुझाव, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बढ़चढ़कर करें प्रति

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 6 बालिका खिलाड़ी बीमार अस्पताल में भर्ती। चिकित्सकों के मुताबिक उल्टी व पेट दर्द

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इस रूट पर बढ़ाया इतना किराया

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 24, 2025

Haryana: हरियाणा रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को जींद-रोहतक रूट पर किराए में बढ़ोतरी के रूप में महंगाई का जोरदार झटका लगा है। यहां नेशनल हाईवे पर चांदी गांव के पास टोल प्लाजा शुरू होने से बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। पहले जींद से रोहतक का किराया 70 रुपए था, लेकिन अब 80 रुपए किराया देना होगा। यानि अब इस रूट पर सफर करने वालों को पहले के मुकाबले अपनी जेब को और अधिक ढीला करना होगा।

दिल्ली रूट पर भी असर

जींद से रोहतक की दूरी लगभग 64 किलोमीटर है और इस रूट पर 15 से अधिक बसें रोजाना संचालित होती हैं। यही रूट दिल्ली जाने वाली बसों के लिए भी प्रमुख मार्ग है। कैथल, नरवाना, फतेहाबाद और टोहाना की ओर से आने वाली पंजाब और हरियाणा रोडवेज की कई बसें दिल्ली जाने के लिए इसी मार्ग से गुजरती हैं।

यात्रियों की प्रतिक्रिया

यात्रियों का कहना है कि एक बार में ₹10 की बढ़ोतरी अत्यधिक है। उनका कहना है कि यदि टोल शुल्क के कारण बढ़ोतरी जरूरी थी, तो अधिकतम ₹5 की बढ़ोतरी पर्याप्त होती — जैसा कि जींद-नरवाना रूट पर किया गया था।

साथ ही, रोहतक में चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण बसों को वैकल्पिक मार्ग से होकर जाना पड़ता है, जिससे यात्रियों की यात्रा लंबी हो रही है। यात्रियों की मांग है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद किराए में कमी की जानी चाहिए।

अधिकारियों की पुष्टि

जींद डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर जसमेर खटकड़ ने जानकारी दी कि चांदी गांव में टोल प्लाजा शुरू होने के कारण ही ₹10 का अतिरिक्त किराया जोड़ा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब रोडवेज पहले ही ₹10 किराया बढ़ा चुकी थी, और अब हरियाणा रोडवेज ने भी इसे लागू किया है।

जरूरी खबरें