Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

देहरादून : मांगों को लेकर पानी की टंकी के ऊपर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में सीएम फ्लाइंग टीम की बड़ी कार्रवाई, इन वाहनों के काटे चालान 

Editor

Sat, Sep 27, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार के हांसी में शनिवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, इस अभियान के तहत 20 वाहनों के चालान किए गए और 8 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 6 लाख 2 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में की गई। उनके साथ आरटीओ कार्यालय के टीएसआई सतीश, एएसआई सुरेंद्र और एचसी विजय भी मौजूद थे। टीम को सूचना मिली थी कि कई वाहन ड्राइवर नियमों का उल्लंघन करते हुए ओवरलोड गाड़ियां चला रहे हैं। इसके अलावा, टैक्स चोरी, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की कमी जैसी अनियमितताएं भी सामने आ रही थी।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, इस सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने हांसी-उमरा रोड, हांसी-भिवानी रोड और हिसार-दिल्ली रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इंचार्ज सुनैना ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण कार्ड, टैक्स रसीद और वाहन में लदे सामान के वजन व आकार की गहनता से जांच की।

नियम तोड़ने वाले चालकों के 20 चालान किए गए और 6 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया। जिन वाहन मालिकों ने मौके पर ही ऑनलाइन चालान राशि का भुगतान कर दिया, उन्हें जाने की अनुमति दी गई, जबकि शेष आठ वाहनों को जब्त कर लिया गया।Haryana news


जरूरी खबरें