Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

पाटी:विकासखंड स्तरीय किसान दिवस में किसानों की समस्याओं और सुझावों पर हुआ संवाद

एसआईआर के तहत बीएलओ को फॉर्म-6, 7 एवं 8 की एंट्री व डिजिटाइजेशन 13 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

लोहाघाट में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा। सैकड़ो छात्र छात्राएं व जनप्रतिनिधि शामिल।

मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के लिए युवा दें अपने सुझाव, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बढ़चढ़कर करें प्रति

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 6 बालिका खिलाड़ी बीमार अस्पताल में भर्ती। चिकित्सकों के मुताबिक उल्टी व पेट दर्द

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम :  Haryana news : हरियाणा में विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, जाने पूरा मामला ?

Editor

Sun, Sep 28, 2025

Haryana news : हरियाणा से धोखाधड़ी की बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका भेजने के नाम पर 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने युवक को अमेरिका भेजने का झांसा दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान लाखनौर गांव, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी विनीत कुमार उर्फ हन्नी के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर पूंडरी निवासी भारत ने शिकायत दी कि नवंबर 2024 में रिंकू मैहला निवासी मुंदड़ी और उसके साथियों ने उसे अमेरिका भेजने का झांसा देकर 57 लाख रुपये में बातचीत की। शिकायतकर्ता को दुबई का वीज़ा दिलवाकर 17 नवंबर 2024 को शारजाह के रास्ते दुबई भेजा गया। इसके बाद उसे इजराइल, स्पेन और निकारागुआ होते हुए अवैध रूप से मैक्सिको पहुंचाया गया, जहां स्थानीय तस्करों ने प्रताड़ित किया और परिवार से लगातार पैसे की मांग कर धमकाया।

शिकायतकर्ता के परिवार ने किस्तों में कुल 39 लाख रुपये आरोपियों को दिए, लेकिन न तो युवक को अमेरिका पहुंचाया गया और न ही उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। Haryana news

जरूरी खबरें