Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

एसआईआर के तहत बीएलओ को फॉर्म-6, 7 एवं 8 की एंट्री व डिजिटाइजेशन 13 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

लोहाघाट में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा। सैकड़ो छात्र छात्राएं व जनप्रतिनिधि शामिल।

मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के लिए युवा दें अपने सुझाव, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बढ़चढ़कर करें प्रति

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 6 बालिका खिलाड़ी बीमार अस्पताल में भर्ती। चिकित्सकों के मुताबिक उल्टी व पेट दर्द

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, जाने क्या है पूरा मामला ?

Editor

Mon, Sep 29, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। कैथल के गांव जनेदपुर में एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर आरोपी एजेंट ने 8 लाख 10 हजार रुपए ठग लिए।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने युवक को जर्मनी भेजने का झांसा दिया था, लेकिन उसे जर्मनी की बजाय रूस भेज दिया। युवक की बहन ने इस संबंध में सीवन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।Haryana news

शिकायत में गांव जनेदपुर निवासी नीतू ने बताया कि उसका भाई कर्मचंद विदेश जाना चाहता था। इस सिलसिले में उन्होंने बिट्टू नाम के एजेंट से संपर्क किया। आरोपी ने जर्मनी भेजने का वादा किया और युवक का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज ले लिए।

मिली जानकारी के अनुसार, पैसे लेने के बाद आरोपी ने युवक को जुलाई 2025 में भारत से रूस भेज दिया और जल्द ही जर्मनी भेजने का आश्वासन दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब युवक को जर्मनी नहीं भेजा गया तो परिवार ने एजेंट से संपर्क किया। शुरुआत में एजेंट ने आश्वासन दिया, लेकिन बाद में जर्मनी भेजने से मना कर दिया। फिलहाल युवक रूस में ही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने इस तरीके से 8 लाख 10 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है।Haryana news

सीवन थाना एसएचओ सुनीता ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


जरूरी खबरें