Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा के इन जिलों में शुरू होगी ये खास सुविधा, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत 

Editor

Sun, Sep 7, 2025

Haryana news : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के चार जिलों के सिविल अस्पताल में साल के अंत तक पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत एमआरआई-सीटी स्कैन की सुविधा शुरू हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने तीन प्राइवेट एजेंसियों के साथ करार भी कर लिया है। निजी एजेंसियों ने इस संबंध में कामकाज शुरू कर दिया है। इन केंद्रों में निजी केंद्रों के मुकाबले आधे रेट में एमआईआर व सौटी स्कैन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चरखी दादरी में एमआरआई-सीटी स्कैन की मशीन अगले महीने आ जाएगी।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पहले चरण में कुरुक्षेत्र, पानीपत के जिला अस्पताल में एमआरआई और चरखी दादरी के जिला नागरिक अस्पताल व बहादुरगढ़ के उपजिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सेवाएं शुरू की जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दावा किया कि इस साल के अंत में चारों अस्पतालों में इन सुविधाओं का लाभ लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा।Haryana news

जरूरी खबरें