Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

चंपावत:गुरुकुलम एकेडमी ने चम्पावत में बिखेरा देशभक्ति का रंग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा के इन जिलों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, देखें नए आँकड़े ?

Editor

Tue, Sep 2, 2025

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में बेरोजगारी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसका पता बेरोजगारी भत्ते का लाभ लेने वाले युवाओं की संख्या से चलता है। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई “सक्षम युवा बेरोजगारी भत्ता योजना” के तहत जुलाई माह में रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने आवेदन कर लाभ उठाया। 

जानकारी के मुताबिक, जून में जहां यह आंकड़ा 5,291 था, वहीं जुलाई में यह बढ़कर 1,85,267 तक पहुंच गया। इन आंकड़ों यह यह साफ होता है कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। Haryana News

कितनी बेरोजगारी ?

जानकारी के मुताबिक, आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा लाभ जींद जिले के युवाओं को मिला है, जहां 24,975 युवाओं को भत्ता प्रदान किया गया। वहीं, फरीदाबाद में इस योजना का लाभ लेने वालों की संख्या सबसे कम रही। गुरुग्राम भी कम लाभ लेने वाले जिलों की सूची में शामिल है। जींद के बाद हिसार इस योजना में दूसरे स्थान पर है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, योजना के तहत 12वीं पास युवाओं को 1,200 रुपये, स्नातक को 2,000 रुपये और परास्नातक को 3,500 रुपये मासिक भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेशभर में 65 रोजगार कार्यालय स्थापित हैं, जहां युवा अपना नाम दर्ज कर लाभ ले सकते हैं। बता दें कि विपक्ष बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरती नजर आती है। वहीं हरियाणा सरकार इन आरोपों को निराधार बताता रहा है।

जरूरी खबरें