Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, जाने इसकी बड़ी वजह ?

Editor

Mon, Sep 22, 2025

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर हरियाणा में बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार, सरकार ने इस योजना की शुरुआत सफल तरीके से हो, इसको लेकर दो विभागों की छुट्टियां तक कैंसिल कर दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से ऑर्डर से दिया गया है कि 25 सितंबर को 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' के शुभारंभ की तैयारियों के तहत नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID), समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी 22 और 23 सितंबर को पब्लिक हॉलिडे पर भी काम करेंगे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक,इसके अलावा रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों को भी अलग से निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही हिदायत दी गई है कि योजना को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई अधिकारी न बरतें। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि इस योजना का ट्रायल पूरा हो गया है। यह ट्रायल पूरे प्रदेश में सफल रहा और कहीं से कोई शिकायत नहीं आई। इसके बाद अब 25 सितंबर को पंचकूला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें CM सैनी इस योजना का ऐप लॉन्च करेंगे। Haryana News

सरकार के कदम....

निवास प्रमाण पत्र

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार की ओर से दो विभागों की छुट्टियां कैंसिल करने के साथ ही रेवेन्यू विभाग की ओर से अलग से निर्देश जारी किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों को कहा गया है कि सभी ऑनलाइन निवास प्रमाण पत्र आवेदनों का उसी दिन निपटारा किया जाए, जिस दिन वे प्राप्त हों। मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्य 24 सितंबर तक, छुट्टियों के दिनों सहित, निर्बाध रूप से जारी रहेगा। सरकार 25 सितंबर को एक राज्यव्यापी कार्यक्रम के माध्यम से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करने जा रही है। Haryana News

लगी ड्यूटी

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से योजना की सफल तरीके से लॉन्चिंग के लिए सीनियर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी लगातार जिला स्तर पर अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, तैयारियों के संबंध में, अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) जी अनुपमा और अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) सुधीर राजपाल जिला अधिकारियों (DC) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना की तैयारियों की समीक्षा की और कुछ आवश्यक निर्देश जारी कर रहे हैं। Haryana News

ट्रांसफर होंगे 2100 रुपए

जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को 2,100 रुपए प्रति माह की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) सिस्टम के जरिए से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षण के तौर पर, समाज कल्याण विभाग के सभी कर्मचारी वर्तमान में इस योजना के तहत लाभार्थियों का पंजीकरण करने के लिए मैदान में उतर रहे हैं। Haryana News

रजिस्ट्रेशन

मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। पात्र महिलाओं को इसके रजिस्ट्रेशन के लिए एक भी पैसा किसी को नहीं देना है। यदि कोई पैसा लेता है तो उसके खिलाफ संबंधित थाने में महिला शिकायत दर्ज करा सकती है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पात्र होने के लिए, महिला की आयु कम से कम 23 वर्ष होनी चाहिए और उसकी सत्यापित पारिवारिक आय एक लाख रुपए वार्षिक से अधिक नहीं होनी चाहिए। वह या उसका पति (यदि हरियाणा में विवाहित है) पिछले 15 वर्षों से राज्य का निवासी होना चाहिए।

जरूरी खबरें