Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लोहाघाट:स्मृतियों से संवाद कराएगा जीआईसी लोहाघाट का पुरातन छात्र सम्मेलन-शशांक पाण्डेय

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा के इन जिलों से होकर गुजेरगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा ये फायदा 

Editor

Fri, Sep 5, 2025

Haryana: भारतीय रेलवे ने 2030 तक जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए रेलवे नए कदम उठा रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन भी इसी पहल का हिस्सा है जो कि 2025 से चलेगी। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा में सोनीपत-जींद सेक्शन पर 140 KM की स्पीड से चलेगी।

90 किलोमीटर का तय करेगी सफर

यह देश की पहली प्रदूषण रहित ट्रेन होगी जो ट्रेन 90 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें 8-10 डिब्बे होंगे। इतनी दूरी तय करने के लिए डीजल ट्रेन 964 किलो कार्बन का उत्सर्जन करती है। Indian First Hydrogen Train Route

रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाइड्रोजन स्टोर

हरियाणा के जींद जिले के रेलवे स्टेशन पर 3,000 किलो हाइड्रोजन स्टोर के लिए प्लांट बनाया जा रहा है। अंडरग्राउंड स्टोरेज भी जींद रेलवे स्टेशन पर तैयार हो रहा है। स्टेशन की छतों पर इकट्ठा पानी यहां पहुंचेगा। हाइड्रोजन ट्रेन के ऑपरेशन के लिए मशीनें मंगवाई गई हैं। दिसंबर-जनवरी में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रन करवाया जाएगा। इसी वित्त वर्ष में इसको नियमित रूप से चलाए जाने की संभावना है। Indian First Hydrogen Train Route

स्वीडन, चीन, जर्मनी और फ्रांस के बाद भारत दुनिया का ऐसा पांचवां देश होगा जहां हाइड्रोजन ट्रेन चलेगी। चेन्नई की इंट्रीगल कोच फैक्ट्री में बन रहे डिब्बे दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे। पहले फेज में दो ट्रेनें चलने की संभावना है। 

1 किलो हाइड्रोजन पर यह 4.5 लीटर डीजल के बराबर माइलेज मिलेगा। 8-10 कोच को खींचने के लिए 2.4 मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए ट्रेन के अंदर दो पावर प्लांट लगाए जाएंगे। Indian First Hydrogen Train Route 

रेलवे की योजना अगले 3 सालों में माथेरान हिल रेलवे, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, कालका- शिमला रेलवे, कांगड़ा घाटी, निलगिरी माउंटेन रेलवे हेरिटेज और पर्वतीय मार्गों पर ऐसी 30 ट्रेनों को शुरू करने की है।

जरूरी खबरें