Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

पाटी:विकासखंड स्तरीय किसान दिवस में किसानों की समस्याओं और सुझावों पर हुआ संवाद

एसआईआर के तहत बीएलओ को फॉर्म-6, 7 एवं 8 की एंट्री व डिजिटाइजेशन 13 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

लोहाघाट में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा। सैकड़ो छात्र छात्राएं व जनप्रतिनिधि शामिल।

मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के लिए युवा दें अपने सुझाव, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बढ़चढ़कर करें प्रति

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 6 बालिका खिलाड़ी बीमार अस्पताल में भर्ती। चिकित्सकों के मुताबिक उल्टी व पेट दर्द

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम :  Haryana Weather : हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग का ताजा अपडेट ?

Editor

Sun, Sep 28, 2025

Haryana Weather : हरियाणा में आज से मौसम का मिजाज कुछ बदलता दिखाई दे रहा है। हरियाणा के मौसम में बदलाव होगा और पहाड़ों की तरफ से हवाएं चलेंगी। इससे दिन का तापमान 3 डिग्री तक नीचे आने संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और रात का तापमान गिरने से हल्की ठंड महसूस की जा सकेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मानसून में औसत से ज्यादा बारिश होने के कारण समय से पहले ठंड महसूस की जा सकती है।

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी और राजस्थान के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। Haryana Weather

हालांकि इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन का ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा और हरियाणा तथा पंजाब पर कम असर होगा। लेकिन मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। जो हवाएं अब पश्चिमी चल रही हैं, वह उत्तर पश्चिमी हो जाएंगी। उत्तरी पहाड़ों की तरफ से हवाएं चलेंगी तो तापमान कम होगा। यह तापमान सरसों की बिजाई के अनुकूल हो जाएगा। Haryana Weather

जरूरी खबरें