Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

रिपोर्ट: साहबराम : Kal Ka Mousam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें ताजा अपडेट

Editor

Fri, Sep 5, 2025

Kal Ka Mousam: देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते है मौसम विशेषज्ञों की ताजा अपडेट के अनुसार कल मौसम कैसा रहने वाला है। देखें कहाँ-कहाँ कल भारी होने वाली है। 

देशभर में बारिश का कहर जारी है, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि राजस्थान और गुजरात में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।

दिल्ली में कल का मौसम Kal Ka Mousam

दिल्ली-NCR में 6 सितंबर को भी मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस बीच दिल्ली में बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाकर रख दी हैं। 

UP में कल का मौसम Kal Ka Mousam

उत्तर प्रदेश में कल यानी 6 सितंबर को लोगों को बारिश से राहत मिल जाएगी। हालांकि, दिल्ली से सटे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन 10 और 11 तारीख को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

वहीं, यूपी के आगरा, अलीगढ़, बाराबंकी, बस्ती, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, हरदोई, कन्नौज, मथुरा, पीलीभीत, सहारनपुर, संत कबीर नगर और सीतापुर में बाढ़ जैसे हालात हैं।

बिहार में कल का मौसम Kal Ka Mousam

बिहार में कल यानी 6 सितंबर को बारिश की संभावना न के बराबर है। उत्तरी इलाके में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का प्रभाव प्रदेश में कमजोर पड़ा हुआ है। लेकिन 11 से 18 सितंबर के बीच कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान और गुजरात में कल का मौसम Kal Ka Mousam

6-7 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा और 6 और 7 सितंबर को सौराष्ट्र एवं कच्छ में भारी वर्षा (≥ 30 सेमी) होने की संभावना है। 6 सितंबर को पूर्वी राजस्थान और 7 सितंबर, 2025 को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भी अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

पंजाब में कल का मौसम Kal Ka Mousam

पंजाब वालों को कल यानी 6 सितंबर को बारिश से राहत मिलेगी। हालांकि, बाढ़ के चलते लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं। बचाव-अभियान यहां जारी है। जानलेवा बाढ़ ने अब तक 43 लोगों की जिंदगी छीन ली है।

हिमाचल, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में कल का मौसम Kal Ka Mousam

8 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में, 6 और 7 सितंबर को उत्तराखंड में, 8 और 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में, 8 से 10 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ में, 10 सितंबर को पंजाब में, 10 और 11 सितंबर पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 सितंबर को मराठवाड़ा में, 7 सितंबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में, 8 सितंबर को गुजरात राज्य में, 6 सितंबर को कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में, 6 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में, 7 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भारी वर्षा होने की संभावना है।

बंगाल, मध्य प्रदेश और ओडिशा में कल का मौसम Kal Ka Mousam

अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में; 9 और 10 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में; 10 और 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ में, 6 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

नॉर्थ ईस्ट में कल का मौसम Kal Ka Mousam

6-7 और 10 व 11 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में; 6-7 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 6-9 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में कल का मौसम Kal Ka Mousam

6 सितंबर को तमिलनाडु में और 9 और 10 तारीख को केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में तेज सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।

जरूरी खबरें