Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट : साहबराम : Govt Employees : सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, सरकार ने सैलरी को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

Editor

Tue, Sep 23, 2025

Govt Employees : सरकारी कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। असम सरकार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। दरअसल, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सितंबर 2025 का वेतन नियत तारीख से पहले जारी करने का फैसला किया है। यह सैलरी 1 अक्टूबर को दी जानी थी, लेकिन अब इसे त्योहार से पहले ही कर्मचारियों को दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए राज्य सरकार ने सितंबर 2025 का वेतन अग्रिम जारी करने का फैसला लिया है। उन्होंने आगे लिखा कि वेतन डिस्ट्रिब्यूशन की प्रक्रिया मंगलवार से ही शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रेजरी विभाग मंगलवार से ही वेतन बिल स्वीकार करना शुरू कर देगा। इस फैसले से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को त्योहारों की खरीदारी और अन्य तैयारियों के लिए अतिरिक्त सहूलियत मिल सकेगी। सरकार का यह कदम त्योहारी सीजन में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगा।

जरूरी खबरें