Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

चंपावत:राजस्व, कानून व्यवस्था और जनकल्याण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश डीएम की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सम

लोहाघाट:मांगों को लेकर लोनीवी कार्यालय में भूख हड़ताल में बैठे चेतराम।116 वी बार धरना आत्महत्या की दी चेतावनी।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोहाघाट में वरिष्ठजनों को किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 12, 2023
महा जनसंपर्क अभियान में लोहाघाट में वरिष्ठ जनों को किया गया सम्मानित भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा रहे मौजूद लोहाघाट मे भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठजन सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरन वरिष्ठ जनों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया और उनकी समस्याओं को जाना।

सोमवार को नगर पालिका सभागार में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी की अध्यक्षता और गिरीश कुंवर के संचालन में आयोजित सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठजनों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। सम्मेलन में मौजूद मुख्य वक्त भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के नौ साल के कार्यकाल और सीमए धामी के एक साल के कार्यकाल मैं हुए विकास व जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी हर घर तक पहुंचने के लिए कहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर वरिष्ठजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को पूछकर उनका निदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रांतीय नेता वरिष्ठजनों के घर जाकर मिलेंगे और पीएम मोदी के द्वारा भी वरिष्ठ जनों को पत्र लिखें जाएंगे शर्मा ने बताया महा जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के द्वारा कई कार्य किए जा रहे। उन्होंने बताया कि जल्द ही सीएम धामी लोहाघाट आकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। शर्मा ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से पूरे देश मे भाजपा का परचम लहराऐगा जिसके लिएभाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता

अभी से जुट चुके है शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज कई उपलब्धियों को हासिल कर चुका है देश की सीमाएं मजबूत हुई है सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है उनके नेतृत्व में असंभव लगने वाली कश्मीर से धारा 370 हटाई गई तथा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है तथा कई जनकल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर चलाई जा रही है जिसका लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी मिल रहा है

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश पांडे ,मुकेश कलखुड़िया, रूप सिंह बोरा ,आरडी चौथींया ,हयात सिंह मेहरा ,आर पी ओली ,नरेश करायत ,कमला पुनेठा ,बीबी ओली, गोदावरी बिष्ट ,बाला दत्त गहतोड़ी ,सुभाष बगोली ,चंद्रशेखर बगोली ,जीवन गहतोरी ,दिनेश पुनेठा ,त्रिभुवन बोहरा ,मधु जोशी आदि मौजूद रहे

 

जरूरी खबरें