रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी
Laxman Singh Bisht
भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

6 साल के लिए पार्टी से किया गया था निष्कासित। सीएम धामी के चम्पावत से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज।

पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा सहित सात निष्कासित नेता भाजपा में शामिल।

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने चंपावत में भाजपा संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर पालिका चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत कर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पार्टी के खिलाफ प्रचार करने व अनुशासनहीनता के आरोप में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व निष्कासित किए गए कई पुराने नेताओं की पार्टी में वापसी करा दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन नेताओं को वापस भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व सभासद लोकेश पुनेठा, पूर्व नामित सभासद कैलाश पांडे, पूर्व बीटीसी सदस्य शंकर खाती, गंगा खाती तथा तनुजा पुनेठा ने वापस भाजपा का दामन थाम लिया। चंपावत निकाय चुनाव के दौरान इन सभी को 1 वर्ष 5 महीने 19 दिन पूर्व इन सभी कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया था ।राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की संगठनात्मक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से साथ जोड़कर चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटी है।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया भी शामिल रहे। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं और तेज हो गई हैं। मुकेश कलखुडिया ने बताया कि सभी निष्कासित कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर फिर से अपनी निष्ठा जताई और मुख्यमंत्री पर भरोसा जताया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष की सहमति वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर सभी का पार्टी में फिर से स्वागत किया गया है भाजपा के इस कदम से उन अटकलों को भी बल मिला है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव एक बार फिर चम्पावत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही मुख्यमंत्री ने चुनाव लड़ने को लेकर कोई सार्वजनिक संकेत दिया है। फिलहाल चंपावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सुरक्षित सीट मानी जा रही है
विज्ञापन
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी