Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: चंपावत विधायक के तौर पर 3 जून को सीएम धामी का होगा एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, चंपावत में कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन, सीएम धामी खुद रहेंगे मौजूद, प्रशासन जुटा तैयारियों में

Laxman Singh Bisht

Wed, May 17, 2023
  आगामी 3 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत से विधानसभा के सदस्य के तौर पर एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 3 जून 2023 को चंपावत जिला मुख्यालय के स्थानीय गोरलचौड़ मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री धामी खुद उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम एवं आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय में एक बैठक करते हुए विचार-विमर्श कर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कि 3 जून को स्थानीय गोरलचोड़ मैदान में मुख्यमंत्री के द्वारा जनता दरबार लगाकर जनता से सीधा संवाद भी किया जाएगा। साथ ही जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही अनेक विकास कार्य से संबंधित लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किए जाएंगे। अनेक योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, उपकरण आदि सामग्री वितरित भी की जाएगी। इस अवसर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रम को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।  वहीं प्रशासन सीएम  धाामी के दोरेे को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट गया है     बैठक में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें