Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हल्द्वानी: नेता प्रतिपक्ष एसएससी कार्यालय के बाहर बैठे धरने पर, लापता सदस्यों को ढूंढने और एसएसपी हटाने की मांग।

हल्द्वानी: नेता प्रतिपक्ष एसएससी कार्यालय के बाहर बैठे धरने पर, लापता सदस्यों को ढूंढने और एसएसपी हटाने की मांग14 अगस्त गुरुवार को नैनीताल में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बवाल और चुनाव के दौरान गेट के बाहर से कांग्रेस समर्थित पांच जिला पंचायत प्रत्याशियों के अपहरण तथा कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष और विधायकों के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आज 15 अगस्त शुक्रवार को हल्द्वानी मे एसएसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं।नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। कांग्रेसी पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन को भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगा रहे हैं।. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस नेता एसएसपी नैनीताल को हटाने की मांग कर रहे हैं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ पुलिस और जिला प्रशासन ने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है। जिस तरह से नैनीताल में अराजकता का माहौल पैदा किया गया कांग्रेस के नेताओं के साथ मारपीट की गई यहां तक की मतदान करने पहुंचे कांग्रेस समर्थित पांच जिला पंचायत सदस्यों का हथियारों के बल पर जिला पंचायत कार्यालय के बाहर से उनका अपहरण कर लिया गया और अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है।. न्यायालय ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है लेकिन पुलिस प्रशासन अपहरण किए गए पंचायत सदस्यों को अभी तक नहीं ढूंढ पाई है। यहां तक की पुलिस के सामने पंचायत सदस्यों का अपहरण हो गया लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही।उल्टा पुलिस कर्मियों के द्वारा कांग्रेस के लोगों के साथ अभद्रता व धक्का मुक्की की गई।यशपाल आर्य ने कहा कि जब तक अपहरण किए गए पांच पंचायत सदस्यों को पुलिस ढूंढ कर नहीं लाती है और एसएसपी नैनीताल का ट्रांसफर नहीं किया जाता है तब तक कांग्रेस का धरना जारी रहेगा। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित जिन पांच जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण किया गया है उनके साथ मारपीट की जा रही है जहां उनके परिवार वाले भी परेशान है। नेता प्रतिपक्ष में कहा है कि जब तक अपहरण किए गए सदस्यों को उनके सामने नहीं लाया जाता है तब तक उनका धरना जारी रहेगा इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, के साथ-साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, लाखन नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें