Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

चंपावत:राजस्व, कानून व्यवस्था और जनकल्याण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश डीएम की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सम

लोहाघाट:मांगों को लेकर लोनीवी कार्यालय में भूख हड़ताल में बैठे चेतराम।116 वी बार धरना आत्महत्या की दी चेतावनी।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद अजय टम्टा पर क्षेत्र व कार्यकर्ताओं की अनदेखी व उपेक्षा करने का लगाया गंभीर आरोप

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 13, 2023
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद अजय टम्टा के 9 साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक लोहाघाट में हुई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सांसद अजय टम्टा पर क्षेत्र व कार्यकर्ताओं की अनदेखी व उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा अपने 9 साल के कार्यकाल के दौरान सांसद टम्टा ने लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी कार्य नहीं किए ना ही वह क्षेत्र के भ्रमण पर आते हैं कार्यकर्ताओं ने कहा सांसद के द्वारा लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती रही है जिसका असर पार्टी को 2024 लोकसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है क्योंकि सांसद से क्षेत्र की जनता काफी नाराज है कार्यकर्ताओं ने कहा सांसद की किस उपलब्धि को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनता से वोट मांगने जाएंगे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा सांसद टम्टा को अपनी कार्यप्रणाली पर बदलाव लाना पड़ेगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बात की शिकायत भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी विकास शर्मा से करी वहीं क्षेत्र की जनता में भी सांसद टम्टा के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है लोगों ने कहा वह सांसद की शक्ल तक भूल चुके हैं सांसद टम्टा अपनी उपलब्धियों में पीएम मोदी के ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट को गिनाते हैं [video width="1280" height="720" mp4="https://kalikumaunkhabar.com/storage/2023/06/video_20230612_132323-3.mp4"][/video] उनके द्वारा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं किए गए ना ही वे कभी क्षेत्र के दौरे पर नजर आते हैं ना ही जनता से कभी मिलते हैं लोगों ने कहा सांसद सिर्फ पीएम मोदी के नाम पर जीतते हुए आ रहे हैं उनकी अपनी खुद की कुछ भी उपलब्धि नहीं है लोगों ने कहा अगर 2024 में अजय टम्टा लोकसभा के दावेदार बनते हैं तो उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा बार-बार पीएम मोदी के नाम पर जनता उन्हें वोट नहीं करेगी वही भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता की शिकायत को संगठन के माध्यम से सांसद टम्टा तक पहुंचाया जाएगा उन्होंने कहा सांसद जरूर क्षेत्र के दौरे पर आएंगे अभी एक वर्ष का समय बचा हुआ है क्षेत्र भ्रमण के दौरान वे लोगों से मिलेंगे तथा किन क्षेत्रों में सांसद अभी तक नहीं गए हैं उन क्षेत्रों का भी जरूर भ्रमण करेंगे तथा वहां की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे कुल मिलाकर चंपावत जिले में सांसद अजय टम्टा के खिलाफ इस समय जनता का काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है जो कि 2024 में भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है क्योंकि सांसद को जनता के सामने पीएम मोदी की उपलब्धियों के साथ-साथ अपनी उपलब्धिया भी बतानी पड़ेगी क्योंकि पीएम मोदी की उपलब्धियों को तो पूरा देश जानता है

जरूरी खबरें