Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

चंपावत:राजस्व, कानून व्यवस्था और जनकल्याण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश डीएम की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सम

लोहाघाट:मांगों को लेकर लोनीवी कार्यालय में भूख हड़ताल में बैठे चेतराम।116 वी बार धरना आत्महत्या की दी चेतावनी।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: सूत्र:उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को जल्द हटाया जा सकता है मंत्री पद से

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 23, 2023
बहुत जल्द मंत्री पद से हटाए जा सकते हैं सतपाल महाराज ! देहरादून. उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री जल्द ही मंत्री पद से हटाए जा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सतपाल महाराज की रिपोर्ट पूरी तरह संतुष्टि वाली नहीं है। उनके पास दो बड़े विभाग हैं। पर्यटन और PWD। इसके अलावा भी उनके पास संस्कृति विभाग और पंचायती राज है। लेकिन 2 बड़े विभागों की रिपोर्ट महाराज के खिलाफ है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में राजस्व का एक बड़ा माध्यम पर्यटन विभाग है जिसके मंत्री सतपाल महाराज हैं। पर्यटन के क्षेत्र में सारी घोषणाएं और काम सिर्फ मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं। धामी ही हर कार्य की रिपोर्ट लेते रहे हैं और हर विकास कार्य की प्रगतिभि देखते रहे और देख रहे हैं। पर्यटन की नीतियां स्वयं सीएम धामी को बनानी पड़ रही हैं। ऐसे में पर्यटन मंत्री अपनी फजीहत करा रहे हैं। ताज़ा उदाहरण केदारनाथ हेली सेवा में पर्यटन विकास परिषद के एक बड़े अधिकारी की मौत का है जिसमें पर्यटन मंत्री के मुंह से शोक के शब्द तक नहीं निकले। केदारनाथ में हेलीकाप्टर से उतरते वक्त वहां हेली सेवाओं का जायजा लेने गए पर्यटन विकास के वित्त नियंत्रक का सिर हेलीकाप्टर से उतरते वक्त पंखे से कट गया। इस घटना पर महाराज की चुप्पी शर्मनाक है। 21 अप्रैल को ऋषिकेश से चारधाम यात्रा का आगाज़ हुआ, उस दिन भी मंत्री महाराज नदारद रहे। कार्यक्रम में स्वयं मुख्यमंत्री धामी और 3 कैबिनेट मंत्री थे लेकिन पर्यटन मंत्री अपने किसी निजी कार्यक्रम में व्यस्त रहे। एक ताज़ा मामला और सुर्खियों में मीडिया की गलियों में छाया रहा। 2 दिन पहले ही सतपाल महाराज के विभाग पर्यटन से ईद की मुबारकबाद का लाखों का विज्ञापन अलग अलग अखबारों में पूरा पेज प्रकाशित किया गया, जबकि उत्तराखंड पर्यटन विभाग से ईद का दूर दूर का नाता नहीं है। ईद से जुड़ा कोई पर्यटन उत्तराखंड में नहीं है। इसके अलावा वही ईद का विज्ञापन उसी दिन सभी अखबारों में फुल पेज विज्ञापन के तौर पर महाराज के पास निहित संस्कृति विभाग से जारी किया गया। आखिर उत्तराखंड की संस्कृति का ईद के इससे विज्ञापन से क्या उत्थान हो गया? ये बात भी गलियारों में जोर जोर से गूंज रही है कि पार्टी लाइन और सोच से विपरीत चलने वाले महाराज की बारी तुरंत आने वाली है। उनको जल्दी घर बिठाया जा सकता है। आपको बता दें कि सतपाल महाराज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

जरूरी खबरें