Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण

लोहाघाट:पासम विद्यालय ने रचा इतिहास, एक साथ तीन बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन।

लोहाघाट:2027 में हारी हुई विधानसभा सीट पर भाजपा का फोकस। मंत्री टम्टा ने ली पदाधिकारियों ने ली बैठक ।

चंपावत:दयूरी-चलथी मोटर मार्ग निर्माण की कवायद तेज, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट की 6 ग्राम सभाओ में ग्राम प्रधान व दो क्षेत्र पंचायत सदस्य बने निर्विरोध।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 7, 2025

बाराकोट की 5 ग्राम सभाओ में ग्राम प्रधान व दो क्षेत्र पंचायत सदस्य बने निर्विरोध।दो क्षेत्र पंचायत सीटों में निर्विरोध चुने गए सदस्य।चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तेजी आने लगी है। विभिन्न पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं तथा चुनावी तिकड़म भिड़ाने में जुटे हुए हैं। वहीं विकासखंड बाराकोट में 2025 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार को जहां नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की जानकारी मिली ।तो वही क्षेत्र में कई प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य जनता द्वारा निर्विरोध चुने गए हैं। जिसमें कोठरा ग्राम पंचायत एक ऐसी पंचायत बनी है जिसमें प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध रूप से चुने गए हैं ।ब्लॉक की ग्राम सभा कोठरा से प्रेमलता थापा, बंतोली से निवर्तमान ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्तयाल, नदेड़ा से किरन जोशी, गवीनाड़ा ग्राम सभा से निवर्तमान ग्राम प्रधान किशन तिवारी , दियारतोली से निवर्तमान ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना हैं। जिसमें गवीनाड़ा के किशन तिवारी लगातार चौथी बार गांव की कमान संभालेंगे तो वही दियारतोली के राजन प्रसाद लगातार तीसरी बार ग्राम प्रधान पद संभालेंगे। इसके अलावा कोठरा क्षेत्र पंचायत से श्रीमती प्रेमलता थापा व च्युरानी से सीमा आर्य को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना गया है। क्षेत्र वासियों ने सभी निर्विरोध जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी तो जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें