Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

चंपावत:समग्र शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

: यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर पहुंचे लोहाघाट यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता में भरा जोश

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 2, 2023
यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे लोहाघाट युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश 2024 के लिए जुटने का किया आवाहन रविवार को यूथ कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर पहली बार लोहाघाट पहुंचे जहां यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भुल्लर ने यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया भुल्लर ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक आ गया है जिसमें कांग्रेस पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी काफी हद तक यूथ कांग्रेस के कांधो में है उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर गांव-गांव, घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों व देश में कांग्रेस के द्वारा किए गए विकास कार्यों व भाजपा के द्वारा किए जा रहे देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार की कहानी जनता तक पहुंचाने को कहा भुल्लर ने कहा 2023 के निकाय चुनाव व 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी और उत्तराखंड की सभी सीटों में जीत दर्ज करेगी   भाजपा पर हमलावर होते हुए भुल्लर ने कहा कि भाजपा की तानाशाही चरम पर है जो भी आवाज उठा रहा है भाजपा सरकार उसके खिलाफ ईडी व सीबीआई के द्वारा कार्रवाई करवा रही है ,जनता महंगाई, युवा बेरोजगारी से परेशान है तथा भर्तियां घोटालों की भेंट चढ़ रही है हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है पर भाजपा नेता अपनी झोलीया भरने में लगे हुए उन्हें जनता के दुख दर्द से कुछ लेना देना नहीं है प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है,उन्होंने कहा 2024 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी वही यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2024 में कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प लिया कार्यक्रम मे यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बड़ेला, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ महेश ढेक, शैलेंद्र राय ,प्रकाश मेहरा, चांद बोहरा , भुवनचौबे ,लोकेश पांडे,अशोक गंगोला ,पवन करायत, अमित देव, सागर महरा सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें