Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

: पुलभट्टा पुलिस ने नाबालिग से दुराचार करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार शादी समारोह से किया था नाबालिक का अपरहण

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 4, 2023
पुलभट्टा पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोप में दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार । उधम सिंह नगर जिले की पुलभट्टा थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। विगत 3 अप्रैल को पीड़ित परिजनों ने पुलभट्टा पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के अनुसार पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में विगत 27 मार्च को एक युवती का विवाह समारोह आयोजित हुआ था। आरोप है कि विवाह कार्यक्रम के दौरान दोनों आरोपियों ने दुल्हन की नाबालिग बहन का बारात घर से देर रात को अपहरण कर लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुराचार करने के बाद सुबह तड़के उसे घर के पास छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। पुलभट्टा थाने में मामले का खुलासा करते हुए सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी गजेंद्र सिंह और उसके दोस्त कमल सिंह को घटना में प्रयुक्त जीप के साथ पकड़ लिया। सीओ शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलभट्टा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जरूरी खबरें