रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
चोरी के माल सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1.50 लाख कीमत का सोने का झुमका बरामद
एसपी चंपावत रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद में चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली टनकपुर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।दिनांक 22.09.2026 को श्रीमती हफीजन खातुन द्वारा कोतवाली टनकपुर में तहरीर दी गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर में घुसकर एक तोला सोने की कान की झुमकी एवं ₹11,200 नगद चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली टनकपुर में धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना के शीघ्र पर्दाफाश हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने पूछताछ के आधार पर दिनांक 23.09.2026 को घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को हजाराबाग में रेलवे पटरी के किनारे से चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त अमान अली उर्फ मुन्ना कोड़ी पुत्र निसार अली, निवासी मनिहारगोठ, टनकपुर,आसिफ हुसैन पुत्र आबिद हुसैन, निवासी मनिहारगोठ, टनकपुर,मुकेश कुमार उर्फ मुक्कू पुत्र चन्दर राम, निवासी समर वाली गली, मनिहारगोठ, टनकपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक जोड़ी पीली धातु के झुमके, वजन करीब 01 तोला, अनुमानित कीमत. (₹1,50,000/-) तथा₹1,000/- नगद।बरामद कर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। पुलिस टीम मे उ0नि0 तेज कुमार, हे0कानि0 गोविन्द प्रसाद,कानि0 142 दीपक रावत, कानि0 27 नासिर हुसैन, एसओजी चम्पावत शामिल रहे।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।