: लोहाघाट:2 दिन से लापता अधेड़ का सव चीड़ के पेड़ में लटका मिला
Sat, Jul 13, 2024
2 दिन से लापता अधेड़ का सव चीड़ के पेड़ में लटका मिला
लोहाघाट थाना क्षेत्र के कमलेख गांव के रहने वाले महेश सिंह (50) पुत्र स्वर्गीय दान सिंह 11 जुलाई को अचानक घर से लापता हो गए थे परिजनों के द्वारा लोहाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी वहीं परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा तलाश के दौरान 13 जुलाई शनिवार को महेश सिंह के सव को गहतोड़ा जाने वाली सड़क के नीचे गधेरे में चीड़ के पेड़ से लटका हुआ मिला परिजनों के द्वारा इसकी सूचना लोहाघाट थाने में दी गई सूचना पर लोहाघाट थाने के एसआई पूरन सिंह ,एएसआई धर्मेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल वजीरचंद ,कांस्टेबल मदन नाथ घटनास्थल पर पहुंचे वही एएसआई धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर मौके पर ही पंचायत नामा भर सव को लोहाघाट मोर्चरी में रखवा दिया गया है जिसका रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा तथा पुलिस मामले की विवेचना कर रही है
: टनकपुर:चाचा को गोली मारने वाला भतीजा तमंचे के साथ गिरफ्तार
Sat, Jul 13, 2024
चाचा को गोली मारने वाला भतीजा तमंचे के साथ गिरफ्तार
टनकपुर मे पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही चाचा को तमंचे से गोली मारने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचे को भी बरामद कर लिया है दिनांक 9/7/2024 को जनपद चंपावत के *थाना टनकपुर* क्षेत्र की श्रीमती प्रेमा पत्नी दीपक सिंह, निवासी ग्राम नायक गोठ टनकपुर द्वारा अवगत कराया गया था कि अभियुक्त कार्तिक पुत्र राजीव सिंह, निवासी नायकगोठ टनकपुर द्वारा अपने पिता राजीव सिंह व मां दीपा देवी के उकसाने पर वादिनी के पति व परिवार को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किए जिसमें वादिनी के पति दीपक सिंह को गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें उपचार हेतु राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा बरेली में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्त वादिनी तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया है। सूचना पर थाना टनकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 79 / 2024 a अन्तर्गत धारा 109 ,351 (2), 49 भारतीय न्याय संहिता बनाम कार्तिक आदि पंजीकृत किया गया था प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देश पर घटना के अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टनकपुर के नेतृत्व में थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को चिड़िया गोल एसएसबी कैंप के आगे किरोड़ा पुल बस्तियां के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त तमंचे को बरामद किया गया। अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में *अभियुक्त के विरुद्ध धारा 351(3), 238 भारतीय न्याय संहिता, 3/25 शस्त्र अधिनियम की वृद्धि की गई है ।पुलिस टीम मे श्र योगेश उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर ,सुरेंद्र सिंह कोरंगा वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली टनकपुर ओम प्रकाश उपनिरीक्षक कोतवाली टनकपुर, दिलबर सिंह भंडारी उप निरीक्षक कोतवाली टनकपुर , राकेश उपनिरीक्षक कोतवाली टनकपुर , मनोज जलाल उपनिरीक्षक कोतवाली टनकपुर , हेड कांस्टेबल लालबाबू थाना टनकपुर , कांस्टेबल 271 उमेश गिरी थाना टनकपुर , कांस्टेबल 05 नासिर हुसैन थाना टनकपुर , हेड कांस्टेबल रामलाल थाना टनकपुर सामिल रहे
: पाटी:870 ग्राम चरस के साथ चरस तस्कर गिरफ्तार
Sat, Jul 13, 2024
870 ग्राम चरस के साथ चरस तस्कर गिरफ्तार
एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है शनिवार 13 जुलाई को एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी द्वारा पुलिस टीम के साथ बालिक चैक पोस्ट के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त नैन सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम सभा पारस रिखोली थाना पाटी के पास से थैली के अंदर रखी 870 ग्राम चरस बरामद हुई । एस ओ पार्टी देवनाथ गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया फर्द के आधार पर थाना पाटी में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है विवेचना उप निरीक्षक सागर सिंह बिष्ट द्वारा की जा रही है। एसओ ने बताया अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एस ओ देवनाथ गोस्वामी ने कहा नशा तस्करो के खिलाफ पाटी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी गिरफ्तारी टीम में एसओ देवनाथ गोस्वामी उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ,कांस्टेबल प्रकाश सिंह ,हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह सामिल रहे