: चंपावत:अपहरण के बाद नाबालिग से गैंग रेप दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार
Wed, Jul 3, 2024
अपहरण के बाद नाबालिग से गैंग रेप दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार
चंपावत क्षेत्र से एक नाबालिग का अपहरण कर गैंग रेप की घटना सामने आई है अमोड़ी क्षेत्र के 3 युवकों ने एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने 3 आरोपियो में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। चंपावत कोतवाल प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक तीन युवकों ने एक गांव की नाबालिग का पहले अपहरण किया और इसके बाद उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137, 127, 142, 70, 74 और पोक्सो के अंतर्गत रबीश भट्ट, संजय भट्ट और योगेश थवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपित शख्स अमोड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने रबीश भट्ट और योगेश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपित योगेश थ्वाल फरार है। पीडि़ता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच दरोगा राधिका भंडारी कर रही है।
: उधम सिंह नगर:जिला आबकारी अधिकारी 70 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्तार विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही
Tue, Jul 2, 2024
जिला आबकारी अधिकारी 70 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्तार विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही
सीएम धामी का भ्रस्टाचार के खिलाफ एक और बड़ा कदम सीएम धामी के निर्देश पर मंगलवार को विजिलेंस ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को अपने कार्यालय में वादी से देशी शराब की दुकान के नवीनीकरण के नाम पर 70 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है विजिलेंस द्वारा की गई अचानक कार्रवाई से आबकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया विजिलेंस टीम का आबकारी अधिकारी के आवास काशीपुर में सर्च अभियान चल रहा है विजिलेंस के द्वारा भ्रष्ट अधिकारी से पूछताछ की जा रही है वही विजिलेंस के द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है मालूम हो विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से कई भ्रष्ट अधिकारी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं
वहीं एसएसपी विजिलेंस मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने समस्त प्रदेशवासियों से सरकारी अधिकारियों/कर्मचारीयो के द्वारा काम के बदले रिश्वत मांगे जाने पर टोल फ्री नंबर 1064 में अपनी शिकायत दर्ज करने की अपील की है एसएसपी गुंज्याल ने कहा इस पर विजिलेंस तत्काल कार्यवाही करेगी
: बाराकोट:पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
Mon, Jul 1, 2024
पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार[caption id="attachment_22895" align="alignnone" width="300"]
न्यायालय के आदेश पर बाराकोट चौकी पुलिस ने बाराकोट ब्लॉक के वरदाखान क्षेत्र के सूरी गांव के वारंटी अभियुक्त दिनेश जोशी को गिरफ्तार किया आरोपी दिनेश जोशी के खिलाफ आईपीसी 323, 427 ,452 ,504, 506 के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंपावत की अदालत में वाद चल रहा था आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हुआ जिसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निहारिका मित्तल गुप्ता की अदालत ने आरोपी का गिरफ्तारी वारंटी जारी कर आरोपी को सोमवार एक जुलाई को न्यायालय में पेश करने के पुलिस को निर्देश दिए न्यायालय के निर्देश पर सोमवार को ए एसआई नरेश कुमार ,हेड कांस्टेबल महेश कुमार ने आरोपी को उसके घर सूरी से गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है
[/caption]