रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : छोटी बहन से शादी न करने पर गुस्साई भाभी ने देवर का काटा प्राइवेट पार्ट। देवरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Laxman Singh Bisht
छोटी बहन से शादी न करने पर गुस्साई भाभी ने देवर का काटा प्राइवेट पार्ट।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में सीमेंट कंपनी में सहायक इंजीनियर के पद पर तैनात युवक का उसकी भाभी ने चाकू से प्राइवेट पार्ट काट दिया है। देवर दिवाली मनाने के लिए घर गया हुआ था । घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। गंभीर हालत में युवक को एम्स दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के नगला अड़ूखेड़ी गांव का निवासी योगेश कुमार उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी की एक सीमेंट कंपनी में सहायक इंजीनियर के पद पर तैनात है। योगेश दिवाली मनाने अपने घर आगरा गया हुआ था। दिवाली पूजा करने के बाद युवक अपने कमरे मे सो रहा था । बीते सोमवार की आधी रात को युवक की भाभी अर्चना उसके कमरे में चाकू लेकर पहुँची और उसने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया जिससे बाद युवक की चीख पुकार मच गई।शोर सुनकर युवक के परिजन तुरंत कमरे मे पहुंचे पर कमरा का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों के द्वारा जैसे तैसे दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का नजारा देख वे हैरान रह गए । युवक लहूलुहान हालत में छटपटा रहा था और उसकी भाभी मौजूद थी। परिजनों ने जब महिला से पूछा तो उसने कहा अपने देवर का प्राइवेट पार्ट उसने काट दिया है। इसके बाद उसने परिवार को धमकी दी की अगर किसी ने कुछ कहा तो वह पूरा परिवार बर्बाद कर देगी। जानकारी के मुताबिक महिला अपनी बहन की शादी अपने देवर से करवाना चाहती थी। पर युवक ने अपनी भाभी की बहन से शादी करने से इनकार कर दिया। योगेश का रिश्ता मैनपुरी तय हो गया था। इस बात से गुस्से में आकर अर्चना ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। घटना के बाद आरोपी महिला अपने पति व बच्चों के साथ फरार हो गई। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर रही है। और गंभीर रूप से घायल युवक का एम्स दिल्ली अस्पताल में उपचार चल रहा है। नवम्बर मे योगेश की शादी होनी थी। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर