Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

देहरादून:नीट (यूजी) पुनः परीक्षा में सम्मिलत अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :डीएम ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, लिया नगर की व्यवस्था का जायजा

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 11, 2025

.डीएम ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, लिया नगर की व्यवस्था का जायजा

लोगों व दुकानदारों को स्वच्छता के लिए किया जागरूक, पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश।

पर्यावरण मित्रों का भी बढ़ाया हौसला।

सार्वजनिक स्थलों व नालियों में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: डीएम जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने आज गुरुवार सुबह चम्पावत व लोहाघाट नगर क्षेत्रों का भ्रमण कर स्वच्छता एवं पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और नगर निकाय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने दुकानदारों व लोगों से अपने प्रतिष्ठानों और घरों के आस-पास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की और नगर निकायों को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।इस दौरान जिलाधिकारी ने पार्किंग व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नालियों की सफाई समयबद्ध ढंग से की जाए, ताकि जल निकासी सुचारु रूप से हो और जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर के ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ, ताकि खुले स्थानों व नालियों में कूड़ा डालने वालों की पहचान की जा सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे कूड़ा केवल निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें और नगर की स्वच्छता में सहयोग करें।स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जिलाधिकारी ने मौके पर स्वयं श्रमदान करते हुए आमजन को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि "स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा, तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंपावत भरत त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी लोहाघाट सौरभ नेगी सहित अन्य अधिकारी व नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें