Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सिप्टी छतकोट मोटर मार्ग में वाहन दुर्घनाग्रस्त, 11 लोग घायल

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 26, 2025

..सिप्टी छतकोट मोटर मार्ग में वाहन दुर्घनाग्रस्त, 11 लोग घायल

गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हैली से भेजा गया हायर सेंटर

पेड़ में अटका वाहन अन्यथा हादसा हो सकता था बड़ा।चंपावत जिले के सिप्टी छतकोट मोटर मार्ग में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। वाहन में 11 लोग सवार थे। सभी घायलों को गहरी खाई से निकालने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें से तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को हैली के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया। शुक्रवार को चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला में बंद होने के कारण टनकपुर से पिथौरागढ़ को जा रहा वाहन संख्या यूके 05 टीए 2850 अचानक लफड़ा के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 11 लोग सवार थे। सभी घायलों को स्थानीय लोगों , पुलिस व एनडीआरफ ने खाई से बाहर निकालकर चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।एसडीएम सदर अनुराग आर्या ने बताया कि वाहन टनकपुर से पिथौरागढ़ को जा रहा था जो अचानक सिप्टी लफड़ा मोटर मार्ग में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें कुल 11 लोग सवार थे। सभी लो सितारगंज के रहने वाले थे। जिसमें तीन ममता पुत्री राम सिंह, जानकी देवी(65)हीरा सिंह व कुशमा देवी (65) पत्नी उदय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें हैली के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस एनडीआरएफ व प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा रेस्क्यू अभियान चलाया। ग्रामीणों ने बताया वाहन सड़क से दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक पेड़ में अटक गया अन्यथा हादसा काफी बड़ा हो सकता था।

जरूरी खबरें