Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की पाटी को बड़ी सौगात मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृत

चंपावत:डीएम ने दिए नशा तस्करी व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश।

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Highway: हरियाणा से यूपी को जोड़ने वाला ये हाईवे 15 अक्टूबर तक रहेगा बंद, देखें नया रूट डायवर्जन

Editor

Wed, Oct 1, 2025

Highway: हरियाणा और उतरप्रदेश वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। फरीदाबाद से सटे हरियाणा के पलवल जिले में पलवल-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर किठवाड़ी चौक के ROB (पुल) पर सड़क निर्माण कार्य की वजह से 15 अक्टूबर तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 

मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य की वजह से वाहनों के लिए डायवर्ट रूट तैयार किया गया है। वाहन चालक अब रसूलपुर चौक और अलावलपुर चौक से केजीपी एक्सप्रेसवे के रास्ते अलीगढ़ की तरफ आवागमन कर सकते हैं। Palwal Aligarh Highway

जानकारी के मुताबिक, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ बुधवार को पलवल-अलीगढ़ हाईवे पर बने ROB पर चल रहे सड़क निर्माण के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों और ठेकेदार ने इस ROB पर वाहनों के आवागमन होने से निर्माण कार्य में आ रही परेशानी से अवगत करवाया। Palwal Aligarh Highway

मिली जानकारी के अनुसार, उपायुक्त ने निरीक्षण के बाद जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के साथ बैठक कर ROB को दोनों ओर से तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया। इस दौरान अलीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए अलग रूट तैयार किया गया। Palwal Aligarh Highway

जानकारी के मुताबिक, उपायुक्त ने निर्माण कर रही एजेंसी से इस ROB के रोड के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने के आदेश दिए। इस पर एजेंसी के अधिकारियों ने 15 अक्टूबर तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए समय मांगा। इस पर उपायुक्त ने 15 अक्टूबर तक के लिए ट्रैफिक को बंद करने का आदेश दिया। Palwal Aligarh Highway

ऐसे जाएं

मिली जानकारी के अनुसार, रसूलपुर और अलावलपुर चौके से जा सकते हैं। दिल्ली से अलीगढ़ जाने के लिए अलावलपुर चौक से खजूरका होते हुए अलीगढ़ रोड पर जा सकते हैं। वहीं, आगरा से अलीगढ़ की ओर पलवल होते हुए जाने के लिए रसूलपुर चौक से मीसा होते हुए चांदहट गांव से अलीगढ़ रोड पर जा सकते हैं। Palwal Aligarh Highway

जानकारी के मुताबिक, जगबीर सिंह, SHO, पलवल ट्रैफिक थाना ''वाहन चालकों की सुविधा और ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन कर दिया गया है। पलवल से अलीगढ़ की ओर आवागमन करने के लिए वाहन चालक रसूलपुर चौक और अलावलपुर चौक वाली सड़कों का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस से भी अलीगढ़ की ओर जाने के लिए वाहन चालक आवागमन कर सकते हैं।'' Palwal Aligarh Highway

कट जरूरी बताया

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं, देश के पिछड़े जिले नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मरोड़ा के पास कट की मांग तेज हो गई है। जिले में आंदोलन के बाद नूंह से कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद ने नई दिल्ली में सड़क यातायात और हाईवे मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर से लोगों की इस मांग को लेकर मुलाकात की। विधायक ने जिले के विकास के लिए इसे जरूरी बताया। Palwal Aligarh Highway

जानकारी के मुताबिक, सचिव के साथ बैठक में विधायक ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और नूंह जिले की सड़क परियोजनाओं को लेकर कई मांगें उठाईं। उन्होंने मरोड़ा और उजीना में दोनों तरफ कट व नूंह शहर सहित भादस-मालब में बाईपास की आवश्यकता बताई। विधायक ने कहा कि उजीना में अलवर की तरफ कट है, लेकिन दिल्ली की ओर कोई कट नहीं है, जिससे लोगों को लाभ नहीं मिल रहा।


जरूरी खबरें