Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट : साहबराम : Success Story: बार-बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, फिर 3 बार क्रैक की UPSC... आज हैं IPS अफसर

Editor

Wed, Sep 24, 2025

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसी ही IPS अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जो 10वीं क्लास में फेल हुए, फिर सरकारी नौकरी की 5 परीक्षाओं में असलफल हुए, लेकिन आज एक IPS ऑफिसर हैं। उनकी सक्सेस स्टोरी हजारों के लिए प्रेरणा से कम नहीं हैं। जी हां..हम बात कर रहे है IPS ईश्वर लाल गुर्जर की।

तीन बार UPSC की पास

राजस्थान, भीलवाड़ा के ईश्वर लाल गुर्जर 10वीं क्लास में फेल हो गए थे, लेकिन उसके बाद तीन बार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास की और अब आईपीएस ऑफिसर हैं। ईश्वर गुर्जर साल 2011 में 10वीं क्लास में फेल हो गए थे। कम नंबर आने की वजह से वो इतने निराश हुए कि पढ़ाई छोड़ने तक का मन बना लिया था। तब किसान पिता की एक सलाह ने उनकी जीवन में टर्निंग पॉइंट का काम किया।

पिता सुवालाल गुर्जर ने कहा कि पढ़ाई से इतनी जल्दी घबराने की जरूरत नहीं है। शिक्षा का महत्व तुम आज भले न समझो लेकिन भविष्य में जरूर समझोगे।

प्राइवेट से की BA पास

इसके बाद ईश्वर ने फिर से 10वीं की परीक्षा दी और 54% मार्क्स हासिल किए। उन्होंने 68% नंबर के साथ 12वीं पास करने के बाद ईश्वर ने रेगुलर पढ़ाई न करके प्राइवेट का ऑप्शन चुना। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी अजमेर से प्राइवेट स्टूडेंट के रूप में बैचलर डिग्री हासिल की।

बार-बार फेल होने पर भी नहीं छोड़ी उम्मीद

10वीं में फेल होने बाद पिता से मिली नसीहत हमेशा याद रही, जिसने 5 और बार फेल होने के बाद भी ईश्वर को नाउम्मीद नहीं होने दिया। वे राजस्थान वनरक्षक भर्ती परीक्षा, पटवारी भर्ती परीक्षा, जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा और साल 2018 में RAS मेन्स एग्जाम में भी असफल रहे। इसके अलावा (यूपीएससी में लगातार तीन साल असफल) 2019 में यूपीएससी प्रीलिम्स, 2020 में यूपीएससी इंटरव्यू और 2021 में फिर से यूपीएससी एग्जाम में फेल हो गए।

क्रैक किए सरकारी नौकरी के 6 एग्जाम

यह वो समय था जब असफलता और सफलता साथ-साथ चल रही थी। 6 बार फेल हुए तो 6 ही परीक्षाओं में सफलता हाथ लगी थी। पहले रीट पास कर 2019 में थर्ड ग्रेड टीचर बने। साल 2021 में राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर में चयन हो गया। 2021 में RAS एग्जाम क्रैक कर SDM बने। यूपीएससी 2022 में AIR-644 हासिल करके IRS ऑफिसर बने।

यूपीएससी 2023 में AIR-555 हासिल कर IPS बने गए। 2024 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने AIR-483 रैंक हासिल की है। कभी 10वीं में फेल होकर निराश होने वाले ईश्वर लाल गुर्जर हिंदी मीडियम से होते हुए तीन बार यूपीएससी एग्जाम क्रैक कर चुके हैं। उनकी कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं है जो असफलता से हार मान लेते हैं।

जरूरी खबरें