Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

देहरादून:नीट (यूजी) पुनः परीक्षा में सम्मिलत अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : आदर्श कलोनी वासियों के सामने आई वाहन पार्क करने की गंभीर समस्या। मामला गर्माया

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 12, 2025

स्वास्थ्य विभाग की भूमि में बनी पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले वाहन स्वामियों ने प्रशासन से पार्किंग निर्माण की उठाई मांग।

स्वास्थ्य विभाग ने निर्माण कार्य के चलते पार्किंग से वाहन हटाने के दिए निर्देश।

16 सितंबर को जिलाधिकारी के सामने रखा जाएगा मामला।

अस्पताल की भूमि में बन रहा है डॉक्टर्स हॉस्टल व लेब । जल्द 200 बेड के अस्पताल भवन का भी होगा निर्माण।लोहाघाट की आदर्श कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की भूमि में तत्कालीन एसडीएम रिंकु बिष्ट के निर्देश पर नगर में वाहन पार्किंग की समस्या को देखते हुए अस्थाई पार्किंग बनाई गई थी ।जिसमें लगभग 60 से अधिक वाहन पार्क किए जाते हैं पार्किंग के चलते वाहन स्वामियों को काफी सुविधा मिल रही है। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अपनी भूमि में डॉक्टर हॉस्टल, लैब व अन्य निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते अस्थाई पार्किंग में अपने वाहन खड़े करने वाले आदर्श कॉलोनी के वाहन स्वामियों को पार्किंग से वाहनों को हटाने को कहा गया है।जिस कारण अब वाहन स्वामियों के सामने अपने वाहनों को खड़े करने की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। मामले को लेकर आदर्श कलोनी वासियों ने पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा से पार्किंग समस्या के समाधान की मांग की पालिका अध्यक्ष के द्वारा जनता की समस्या को प्रमुखता से प्रशासन के सामने रखा गया ।इसके बाद एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर व सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान मौके पर पहुंचे जहां पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व सभी वाहन स्वामियों के द्वारा समस्या को रखते हुए ग्राउंड फ्लोर में वाहन पार्किंग निर्माण की मांग की गई। लोगों ने कहा अगर यहां पर स्वास्थ्य विभाग पार्किंग निर्माण करता है तो लोगों को सुविधा मिलने के साथ-साथ पार्किंग से विभाग को राजस्व की भी प्राप्ति होगी और लोगों की समस्या का समाधान भी होगा। लोगों की समस्या को सुनते हुए एसडीएम लोहाघाट व सीएमओ चंपावत ने कहा 16 सितंबर को मामले को जिलाधिकारी के सामने रखा जाएगा उसी के बाद कोई निर्णय इस पर लिया जाएगा। कहा कोई बीच का रास्ता निकालने की पूरी कोशिश की जाएगी सीएमओ चंपावत ने कहा लोहाघाट अस्पताल अपडेट होने जा रहा है जिसमें 200 बेड़ो वाले अस्पताल भवन का निर्माण किया जाएगा इसके लिए उन्हें भूमि की जरूरत पड़ेगी। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन का काम है। कहां 60 से अधिक वाहन यहां पर पार्क होते हैं अगर इन्हें यहां से हटा दिया गया तो इन सभी के सामने वाहन खड़े करने की समस्या आएगी और इन वाहनों के सड़कों के किनारे खड़े होने से नगर की यातायात व्यवस्था भी बाधित होगी। पालिका अध्यक्ष ने कहा 16 सितंबर को जिलाधिकारी के सामने लोगों की समस्या को प्रमुखता से रखा जाएगा उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी के भी स्पष्ट आदेश हैं कि नगर की यातायात समस्या को देखते हुए नगरों में पार्किंग निर्माण कराया जाए। कहा मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की जाएगी।इस दौरान लोगों ने सीएमओ से स्वास्थ्य विभाग को भूमि में हुए अतिक्रमण को हटाने की भी मांग की। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी पेशकार ललित खोलिया,प्रकाश जुकरिया ,मनोज राय, सभासद प्रतिनिधि सचिन गोरखा, सभासद सुरेश फर्त्याल, यशोदा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें