रिपोर्ट: साहबराम : Manisha Death Case : मनीषा की मौत के मामले में आया बड़ा अपडेट, घटनास्थल को किया सील
Laxman Singh Bisht
Manisha Death Case : मनीषा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मनीषा मौत मामले में सीबीआई के अधिकारी फिलहाल दिल्ली में तीसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर राय लेकर मामले का खुलासा करने में जुटे हैं, इसी बीच भिवानी के सिंघानी नहर के आसपास की जगह जहां मनीषा का शव पहली बार लोहारू पुलिस को बरामद हुआ था, उसे सील कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, अब तक सीबीआई की टीम भी घटनास्थल पर चार बार पहुंचकर जांच कर चुकी है। जबकि दिल्ली से बुलाई गई सेंट्रल एफएसएल टीम ने मनीषा मौत मामले में सीन रिक्रिएट कर एक-एक पहलू को बारीकी से जाना है। इस दौरान मनीषा मौत मामले में चश्मदीद, खेत मालिक और खेत का साझेदार भी मौजूद रहा है।Manisha Death Case
मिली जानकारी के अनुसार, तीन सितंबर से मनीषा मौत मामले में सीबीआई की टीम जांच में जुटी है। सीबीआई की जांच अब निर्णायक मोड़ तक पहुंच गई है। हालांकि दिल्ली एम्स की तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सीबीआई के हाथ लग चुकी है। जिस पर चिकित्सा विशेषज्ञों की राय जानने के लिए एक टीम दिल्ली गई हुई है जबकि सीबीआई के कुछ अधिकारी यहां डटे हैं।
सीबीआई की टीम घटना स्थल पर कई बार पहुंची है। सीबीआई ने टेपिंग कर आसपास के क्षेत्र को संरक्षित यानी सील कर दिया है। सीबीआई के अधिकारी जांच के लिए जब भी सिंघानी व ढिगावा पहुंचे, एक गाड़ी हमेशा घटना स्थल पर मौजूद रही है।Manisha Death Case
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*