रिपोर्ट' लक्ष्मण बिष्ट : दिल्ली छात्रों में हुए लाठी चार्ज के विरोध में पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल गांधी व प्रियंका
Laxman Singh Bisht
दिल्ली छात्रों में हुए लाठी चार्ज के विरोध में पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल गांधी व प्रियंका
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग
राहुल गांधी ने छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है।
पीएम आवास के करीबी कांग्रेस सांसदों के साथ धरने पर बैठे राहुल ।

कल सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ धरने पर बैठे हैं। पीएम आवास के पास कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी ने छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है।
(प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए: राहुल गांधी)*
राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं। सरकार न तो इसकी कोई ज़िम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है। भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।”नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तावहां पर कांग्रेस के भी कई कार्यकर्ता मौजूद हैं, जो मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं पर कोई जवाब नहीं दे रही है और संसद में चर्चा से बच रही है।पुलिस ने कांग्रेस सांसद के. सुरेश को भी हिरासत में ले लिया है। जब पुलिस के सुरेश को हिरासत में ले रही थी तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमें बेरहमी से हिरासत में ले रहे हैं। हम प्रधानमंत्री आवास के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि कल दिल्ली पुलिस ने हमारे छात्रों को बेरहमी से पीटा था। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री शांत हैं।”राहुल गांधी ने आज सुबह ही कई विपक्षी सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की थी। इसको लेकर राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट में कहा था, “आज विपक्ष के एमपी के साथ लोकसभा स्पीकर से मिले।हमारी मांग सीधी है- पार्लियामेंट में कल स्टूडेंट्स पर हुई बेरहमी और एग्जाम की मुश्किल के लिए सरकार की पूरी तरह से गैर-ज़िम्मेदारी पर डिटेल में चर्चा होनी चाहिए। स्टूडेंट्स को उनके अपने भविष्य के बारे में सही सवाल पूछने पर पीटा गया। अगर पार्लियामेंट भारत के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो वह किस काम की? विपक्ष इसे दबने नहीं देगा। हम यह पक्का करेंगे कि स्टूडेंट्स की आवाज़ सड़कों पर और पार्लियामेंट में सुनी जाए।”
विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान