रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर में डीएम की अध्यक्षता में नकार्ड बैठक सम्पन्न नशा उन्मूलन अभियान को और सशक्त बनाने पर जोर
Laxman Singh Bisht
टनकपुर में डीएम की अध्यक्षता में नकार्ड बैठक सम्पन्न नशा उन्मूलन अभियान को और सशक्त बनाने पर जोर
तहसील सभागार, पूर्णागिरि (टनकपुर) में सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में नशा समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य जनपद में नशा उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा करना, पूर्व में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्यवाही का मूल्यांकन करना तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी एवं समन्वित बनाना था।बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2025 में अब तक जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत 1.244 किग्रा स्मैक/हीरोइन, 22.337 किग्रा चरस, 0.99 किग्रा अफीम, 83 इंजेक्शन और 5.788 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई है। साथ ही, अवैध भांग की खेती का बड़े पैमाने पर विनिष्टीकरण किया गया है — जिसमें पाटी में 683.5 नाली, पंचेश्वर में 96 नाली, रीठासाहिब में 145 नाली, चंपावत में 125 नाली और लोहाघाट में 161.5 नाली क्षेत्रफल में उगाई गई फसलों को नष्ट किया गया है।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि “नशे के खिलाफ जंग केवल पुलिस विभाग की नहीं, बल्कि पूरे समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने पुलिस विभाग को सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, नियमित छापेमारी करने और मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभागों को निर्देशित किया कि वे नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टर अभियान, नुक्कड़ नाटक, रैली एवं कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित करें। उन्होंने नशा पीड़ितों के पुनर्वास हेतु जनपद में समुचित चिकित्सा एवं परामर्श सेवाएं सुलभ कराने पर बल दिया, ताकि प्रभावित व्यक्तियों को पुनः समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जा सके।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि “नशा मुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासनिक कार्रवाई से संभव नहीं है; इसके लिए समाज की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है।” उन्होंने आमजन से नशा उन्मूलन अभियान में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ ठोस व परिणामकारी प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुश्री वंदना वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.एस. सामंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।