रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट में विकासखंड स्तरीय प्रथम सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन ।
Laxman Singh Bisht
आज दिनांक 8 नवम्बर 2025 को चंपावत जिले के विकासखण्ड बाराकोट में विकासखंड स्तरीय प्रथम सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट कमल भट्ट, जिला समन्वयक सामाजिक विज्ञान महोत्सव डायट प्रवक्ता डा अनिल कुमार मिश्रा, सह जिला समन्वयक सामाजिक विज्ञान महोत्सव प्रकाश उपाध्याय, ब्लाक समन्वयक सामाजिक विज्ञान महोत्सव रमेश जोशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला समन्वयक मिश्रा द्वारा कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी और बताया गया कि किस प्रकार सामाजिक विज्ञान विषय हमारे भविष्य के जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है।
सामाजिक विज्ञान महोत्सव में भाषण, माडल एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड बाराकोट के सभी संकुलों में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में अशद अली, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फरतोला, माडल प्रतियोगिता में अंकिता तिवारी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फरतोला, क्विज प्रतियोगिता में तेजस अधिकारी अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज बाराकोट प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र सिंह अधिकारी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में ऋतेश कुमार वर्मा, हेम चन्द्र पाण्डेय, विनोद जोशी, विनोद पांडेय, शोभा, अशोक पाण्डे, गिरिजेश पांडेय, राखी गहतोड़ी, मेनका साह, गीता सांगुडी, रेनू मेहता, प्रकाश कुमार, प्रदीप सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि