Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

: ट्रेनिंग के दौरान तोप का गोला फटने से दो अग्नि वीरों की मौत कोर्ट आफ इंक्वारी के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 12, 2024
ट्रेनिंग के दौरान तोप का गोला फटने से दो अग्नि वीरों की मौत कोर्ट आफ इंक्वारी के निर्देश महाराष्ट्र से एक दुखद खबर सामने आई है यहां नासिक में फायरिंग एक्सरसाइज के दौरान हुए हादसे में दो अग्निवीरों की मौत हुई है। खबरों के मुताबिक अभ्यास के दौरान तोप का गोला फटने से यह दुखद हादसा हुआ है। भारतीय सेना के अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फायरिंग एक्सरसाइज के दौरान आर्टिलरी शेल फटने की वजह से हुए हादसे में भारतीय सेना के दो अग्निवीरों की मौत हुई। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि दोनों अग्निवीर हैदराबाद से महाराष्ट्र के नासिक स्थित आर्टिलरी स्कूल में ट्रेनिंग के लिए पहुंचे थे। सेना ने इस हादसे के वास्तविक कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के दिए निर्देश दिए हैं। हादसे में अग्निवीर 20 वर्षीय गोहिल विश्वराज सिंह और 21 वर्षीय सैफित शेट की मौत हो गई।

जरूरी खबरें