Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: चंपावत :सद्भावना क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने मीडिया एकादश को हराया

Laxman Singh Bisht

Sun, May 19, 2024
सद्भावना क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने मीडिया एकादश को हराया नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत जिला पुलिस- प्रशासन तथा प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के बीच पुलिस लाइंस चम्पावत सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया रविवार को एसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस लाइन चम्पावत में जिला पुलिस- प्रशासन तथा प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडे रहे।सद्भावना मैच में जिला पुलिस टीम का नेतृत्व जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा तथा मीडिया की टीम का नेतृत्व संतोष जोशी द्वारा किया गया । 20 ओवर के मैच में पुलिस टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए गए जिसमे कविन्द्र रावत, बीडीओ चम्पावत द्वारा सर्वाधिक 21 रन बनाए गए।160 रन का पीछा करते हुए मीडिया की टीम 89 रन पर ऑल आउट रही। जिसमे गणेश पाण्डेय, दैनिक जागरण चम्पावत द्वारा सर्वाधिक 26 रन बनाए गए। पत्रकार बंधु ललित मोहन भट्ट द्वारा सर्वाधिक 03 विकेट, बीडीओ कविंद्र रावत तथा अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक लोहाघाट द्वारा 02-02 विकेट लिए गए। जिलाधिकारी चम्पावत तथा पुलिस अधीक्षक चम्पावत ने कहा मैच का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं पत्रकार बंधुओं के बीच आपसी सद्भावना एवं समन्वय को बनाए रखना तथा युवाओं तथा स्थानीय लोगो को नशे से बचाव हेतु जागरूक करना है

जरूरी खबरें